


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-ग्राम बेंदरी में आदिवासी समाज के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन विधायक इंद्र साव ने किया।इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों और ग्रामीणों को बधाई देते हुए इसका निर्माण होने के बाद भवन का फायदा ग्रामवासियों को मिलने की बात कही।इस भूमिपूजन कार्यक्रम में गांव के वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक जन, एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर ग्राम वासियों और सामाजिक जन को संबोधित करते हुए विधायक इंद्र साव ने कहा कि
लंबे समय से आदिवासी समाज के लोगों की यह मांग थी जो अब पूरी होने जा रही है। यह भवन सिर्फ आदिवासी समाज ही नहीं अन्य समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होगा, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का केंद्र बनेगा। यहां आदिवासी समाज के साथ-साथ पूरे ग्राम के लोग शादी-विवाह, छठी, जन्मोत्सव जैसे मांगलिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठान, सामाजिक बैठकें और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित कर सकेंगे।
विधायक श्री साव ने आगे कहा कि समाज को जोड़ने और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने में सामुदायिक भवनों की भूमिका सबसे अहम होती है और यह भवन निर्माण होने के पश्चात आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को और अधिक मजबूत करेगा। इसके पूर्व विधायक साव का ग्राम बेंदरी पहुंचने पर आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक रूप से उनका स्वागत किया,विधायक ने ग्राम वासियों को आश्वस्त किया कि क्षेत्र का चौमुखी विकास उनका संकल्प है और आने वाले समय में इस गांव में और भी विकास कार्य कराएंगे।
इस अवसर पर टेकसिंह ध्रुव पूर्व सदस्य जिला पंचायत, राधेचरण छेदईहा, पूर्व सरपंच संतु ध्रुव, जागेश्वर मरावी, लोकराम वर्मा सरपंच प्रतिनिधि, मुरीत छेदईहा, मंसा राम छेदईहा, दरस राम ध्रुव, तीज राम ध्रुव, दुखीत राम वर्मा, रविशंकर वर्मा, भगतू यादव, जेठूराम ध्रुव, रामदुलार ध्रुव, देवनाथ ध्रुव, धनेश्वर ध्रुव, ईश्वर ध्रुव, कुलेश्वर ध्रुव सहित ग्राम वासी काफी संख्या में उपस्थित थे।


More Stories
रामसागरपारा शाला में शिक्षा को मिली नई उड़ान: शिवरतन शर्मा ने किया 4 कक्षों का लोकार्पण, 2 का भूमिपूजन और छात्राओं को सायकल वितरण
पीहू सिंघानिया ने भारत के दो कठिन परीक्षाएँ NEET एवं JEE क्लियर कर जांजगीर नगर का मान बढ़ाया
भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल