


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- 80वें स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव प्रत्याशी फैज़ान अहमद के नेतृत्व में भाटापारा शहर पुलिस थाना, ग्रामीण पुलिस थाना एवं ट्रैफिक पुलिस चौकी में बरसात के मौसम में अपनी ड्यूटी निभा रहे पुलिस जवानों को छाता वितरण किया गया।
इस अवसर पर बारिश के बीच कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिस जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ड्यूटी के दौरान जवानों को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के साथ उनके समर्पण और सेवा भावना को सम्मानित करना रहा।
छाता वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाटापारा विधानसभा विधायक माननीय इंद्र साव जी, पूर्व निगम मंडल सदस्य आलोक मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनमोहन कुर्रे, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहन निषाद, अल्पसंख्यक प्रदेश सचिव आदिल चनिजा, पूर्व एल्डरमैन मुकेश साहू, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ध्रुव, प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव मुकेश हेवार, विधायक प्रतिनिधि शादाब जालियावाला, विजय महिलांगे, अफजल चौहान एवं शशांक बंजारे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
मिनी मैराथन प्रतियोगिता में भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों से मिले, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.
जिले के 11 ताईक्वांडो खिलाड़ी स्टेट चैम्पियनशिप में लेंगे भाग