August 16, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों का मनोनयन, क्षेत्र में हर्ष की लहर

अमरजीत सिंह सलूजा सहित भाटापारा, तिल्दा-नेवरा, बेल्हा, हथबंद एवं सिलयारी के सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-  रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों का आगामी कार्यकाल 10 अगस्त 2026 से 9 अगस्त 2028 तक के लिए मनोनयन किया गया है। विभिन्न रेलवे स्टेशनों के लिए सदस्यों के मनोनयन से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। नवमनोनीत सदस्यों को सामाजिक, व्यापारिक एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भाटापारा रेलवे स्टेशन के मनोनीत सदस्य

  • श्री अमरजीत सिंह सलूजा
  • श्री लक्ष्मी नारायण सोनी
  • श्री गौरव जैन
  • श्री रविंद्र जैन
  • श्री सुरेश भानुशाली
  • श्री अभिषेक मोदी
  • श्री वासु खमाजिया

इस अवसर पर श्री अमरजीत सिंह सलूजा ने सभी नवमनोनीत सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रेलवे सलाहकार समिति के माध्यम से क्षेत्र में यात्रियों की सुविधाओं, ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन की व्यवस्थाओं तथा अन्य रेलवे संबंधी जनसमस्याओं को उचित मंच पर मजबूती से उठाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने विशेष रूप से श्री शिवरतन शर्मा जी, श्री अश्वनी शर्मा जी, श्री अजय कुमार जी एवं स्टेशन मास्टर श्री राजेश शर्मा जी सहित उन सभी सहयोगियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सदस्य के रूप में उनकी अनुशंसा एवं मनोनयन की प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

श्री अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि रेल यात्रियों एवं क्षेत्र की जनता की आवाज को रेलवे के उचित मंच तक पहुंचाने का अवसर है। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने सभी मनोनीत सदस्यों को पुनः शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्र की रेलवे संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को समिति के माध्यम से प्रभावी ढंग से सामने रखेंगे।