August 16, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

भाटापारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कुल में शाला विकास समिति अध्यक्ष कोमल शर्मा ने किया ध्वजारोहण

अध्यक्ष कोमल शर्मा ने संबोधन में शिक्षको को पढ़ाई करवाने के प्रति किया सचेत, लापरवाही पर तुरंत कार्यवाही की दी चेतावनी

स्वतंत्रता दिवस पर हुए स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम

शाला विकास समिति के पदाधिकारियो का हुआ विद्यार्थियो से प्रथम परिचय

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-  भाटापारा के पीएमश्री स्वामी आत्मानंद गवर्मेंट इंग्लिस मिडियम स्कुल में 80 वां 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष कोमल शर्मा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया । आजादी के इस पर्व के कार्यक्रम में शाला विकास समिति की उपाध्यक्ष सरिफा बानो, सचिव एवं हाई स्कुल प्रबंधन के प्राचार्य केशव देवांगन , विद्यालय प्रतिनिधि लक्ष्मीकांत गबेल एवं सदस्यो में अलका सोनी, गजेंद्र साहू, रमा तिवारी, धनेश्वर मानिकपुरी, संध्या देवांगन, दीपक निर्मलकर, मालती साहू, ममता यादव, संजय वैष्णव, जितेंद्र गुप्ता, टिकेश्वर प्रसाद एवं प्राइमरी, पुर्व माध्यमिक व हाईस्कुल के शिक्षकगण तथा स्कुल के विद्यार्थी मौजूद रहे। भारतमाता, सरस्वती माता एवं शहिदो के तैलीयचित्र का पुजन पश्चात ध्वजारोहण के कर झंडे को सलामी, राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे का सम्मान एवं शहिदों को श्रद्धांजली अर्पित की गई । जिसके बाद स्कुल के छात्र-छात्राओ के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर देशभक्ति से ओतप्रात कार्यक्रमो का आयोजन किया गया । जिसमें स्कुली विद्यार्थीयों के पालकगण भी उपस्थित रहे।स्कुल प्राचार्य केशव देवांगन ने उदबोधन में स्कुल प्रबंधन के बारे में बताया और शाला विकास समिति के नवगठित पदाधिकारियो से बच्चो का परिचय कराकर समिति को अपने कर्तव्यो व जिम्मेदारीयो का निर्वहन करते हुए स्कुल के विकास के लिए कार्य करने की आशा जताई वही शाला विकास समिति के अध्यक्ष कोमल शर्मा ने अपने उदबोधन में स्वतंत्रता दिवस के अनमोल नैतिक मुल्यो पर प्रकाश डाला और शाला विकास समिति स्कुल की उन्नति और विकास के प्रति कार्य करने की प्रतिबद्धता को बताते हुए सावधान करने वाली भाषा में सभी शिक्षक स्टाफ को अपने कर्तब्यो और जिम्मेदारियो को निभाने की बात कही और साथ ही किसी भी तरह की पढ़ाई से संबधित लापरवाही नही करने अन्यथा कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। एवं सदस्यो ने अपने उदबोधन में स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।