


बलौदाबाजार-भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- MY Bharat जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत MY Bharat युवा स्वयंसेवकों एवं अतिथियों द्वारा स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इसके पश्चात पोस्टर निर्माण एवं प्रदर्शन, वॉल पेंटिंग, जागरूकता संदेश, सेमिनार एवं संवाद जैसी IEC गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया।
“One Youth – One Household” पहल के अंतर्गत युवाओं ने परिवारों से संपर्क कर गीले एवं सूखे कचरे को अलग रखने, उचित कचरा निपटान तथा स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान रहा। इसमें MY Bharat के युवा स्वयंसेवकों, NSS स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों एवं अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर तथा आसपास के क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में NSS प्रभारी डॉ. राजन तिवारी, प्राचार्य श्री ए. आर. जेम्स, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री श्रेणिक गोलछा एवं समाजसेवी श्री आशीष पुरोहित सहित प्राध्यापकगण, NSS MY Bharat स्वयंसेवक राजीव मिर्झा, हितेश एवं परमेश्वर साहू तथा MY Bharat के युवा उपस्थित रहे।
अतिथियों ने युवाओं की सक्रिय सहभागिता की सराहना करते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वच्छता का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत — यही है हमारी पहचान” के संकल्प के साथ स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संदेश दिया।


More Stories
मिनी मैराथन प्रतियोगिता में भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों से मिले, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.
जिले के 11 ताईक्वांडो खिलाड़ी स्टेट चैम्पियनशिप में लेंगे भाग