


मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित कराना कांग्रेस का उद्देश्य – मो.अकबर
एक नवंबर को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में दिल्ली कूच करने विधायक इन्द्र साव ने किया आह्वान
भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत
के तहत कांग्रेस नेताओं ने नगर के पदमा रिसॉर्ट में चुनाव आयोग के द्वारा की जा रही धांधली , एस आई आर फार्म भरने के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे जाने कांग्रेस के विरोध और 1 नवंबर को दिल्ली में होने जा रही महारेली में शामिल होने कांग्रेसजनों का आह्वान किया।
भाटापारा के पदमा रिसॉर्ट में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को कांग्रेस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक शरद अहेर एवं जिले के प्रभारी तथा छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने विशेष रूप से संबोधित किया। इस दौरान श्री अहरे ने कहा कि वोटो की सुरक्षा लोकतंत्र की मजबूती और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस के हमारे नेता राहुल गांधी,राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के सीनियर लीडर लगातार सवाल उठा रहे है और अनेक सबूत पेश कर रहे है उसके बावजूद इसके चुनाव आयोग किसी भी बात पर संज्ञान नहीं ले रहा है इसलिए कांग्रेस ने वोट बचाओ देश बचाओ अभियान का आगाज शुरू किया है जो पूरे देश में चल रहा है ।उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर चल रहे इस अभियान के बाद ब्लॉक स्तर पर और फिर गांव-गांव तक यह अभियान तब तक चलाया जाएगा,जब तक सी ई सी ज्ञानेश कुमार का स्तीफा नहीं हो जाता।
राष्ट्रीय पर्यवेक्षक शरद अहेर ने कांग्रेसजनों को एस आई आर के माध्यम से वोटो की हो रही चोरी की बारीकियों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस वोट चोरी का काम नरेंद्र मोदी, अमित शाह मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार मिलकर कर रहे है।
इस कार्यक्रम के प्रभारी मोहम्मद अकबर ने अपने संबोधन में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर सवाल दागते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भारत सरकार निर्वाचन आयोग हो गया है सवाल चुनाव आयोग से पूछा जाता है तो जवाब भाजपा के लोग और उनके प्रवक्ता देने के लिए आ जाते हैं। उन्होंने कहा जब चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था है तो जवाब उनकी ओर से आना चाहिए ना कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से इससे स्पष्ट होता है कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव आयोग पर पूरा कब्जा है। उन्होंने
वोटो को काटे जाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए इसकी सच्चाई जानने के लिए बारीकी से जांच की मांग भी करी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित क्षेत्रीय विधायक इंद्र साव ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया और कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा जिस प्रकार से चुनाव आयोग का इस्तमाल कर रही है वो देश की लोकशाही व्यवस्था के विरुद्ध है श्री साव ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी होनी चाहिए लेकिन भाजपा इन प्रक्रिया से गुजरने में परहेज कर इसको अपने कब्जे में कर इसका दुरुपयोग कर रही है।विधायक ने कहा कि कांग्रेस के नेता गण जब कथित गड़बड़ियों का सबूत पेश कर रहे है,इसके बावजूद चुनाव आयोग की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं होना इस बात का पुख्ता सबूत है कि अंदर में सब झोल है,उन्होंने कांग्रेस के साथियों से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’को लेकर आगामी 1 नवंबर के दिल्ली के रामलीला मैदान में होने जा रही रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव आयोग बहुमत से पारित होने वाले निर्णय ना लेकर भाजपा के नेताओं के इशारे पर निर्णय लेने वाली संस्था बन गया है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के इस महाभियान की शुरुआत चरणबद्ध तरीके जिला स्तर पर शुरू हो गई है और आने वाले समय में इसे ब्लॉक स्तर फिर गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना हमारे अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। इसके अलावा कांग्रेसजनों को प्रदेश प्रतिनिधि सतीश अग्रवाल सुनील माहेश्वरी पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित शर्मा पूर्व निगम सदस्य रोशन हबलानी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ने तथा आभार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा शहर अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने किया।
,कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमर मंडावी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू भाटिया सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष आलोक मिश्रा राजकुमार शर्मा डा बसंत भृगु,जितेंद्र नवरत्न सुनील साहू गौरी भृगु विमलेश्वरी ध्रुव अजीत बाजपेयी कुबेर यदु अजय ठाकुर चंद्रशेखर चक्रधारी नरेंद्र यदु वैभव केशरवानी नितिन शुक्ला गैंदराम साहू चंद्रकांत खूँटे ठाकुरराम साहू आबिद खान नरेंद्र यादव सुंदर साहू मनहरण वर्मा भुनेश्वर शर्मा पुनीत मानिकपुरी ओमप्रकाश यदु कोमल साहू शेषनारायण यदु जीत्तू ठाकुर,टेकसिंह ध्रुव, दिनेश तिवारी,अशोक तिवारी,संतोष अग्रवाल नवीन बक्स मनमोहन कुर्रे,राजा तिवारी विवेक यदु मोहन निषाद, चंद्रकांत साहू श्रीमती कृष्णा टंडन प्रमिला साहू,हिरमत साहू दानी भाट पूर्णिमा श्रीवास संजय मानिकपुरी कीरत वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



More Stories
चक्रवाती तूफान एवं अति बारिश के मद्देनजर 29 अक्टूबर को स्कूलों मे अवकाश घोषित
सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में रामलीला मंडली ने की सीएम से भेंट, 107 वर्ष पुरानी रामलीला के विकास को मिला आश्वासन