February 6, 2025

KHABAR BHATAPARA

छत्तीसगढ़ सबसे तेज-सबसे आगे

भाजपा के प्रदर्शन की गूंज विस में: विधायक शिवरतन शर्मा ने सदन में लगाए गंभीर आरोप, कहा- पुलिस ने की बर्बरता

Advertisements
Advertisements
Advertisements

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने बर्बरता की है। इस आशय का आरोप भाजपा विधायक शिवरतन शर्मा ने विधानसभा में लगाते हुए कहा कि हितग्राहियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। गरीब हितग्राहियों पर लाठीचार्ज किया गया। आवास मांगने पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। कांग्रेस के लोग जनता का दर्द नहीं जानते। गरीबों पर लाठी चलाया गया यह हंसी मजाक का विषय नहीं है।
शिवरतन के बयान पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। उपाध्यक्ष ने गृहमंत्री को निर्देश दिया कि शिवरतन शर्मा के आरोपों पर जवाब दें।
बता दें कि रायपुर में भाजपा द्वारा 15 मार्च को करीब एक लाख लोगों के साथ विधानसभा के घेराव का प्रयास किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर शक्ति-प्रदर्शन किया है। बेरीकेटिंग तोड़ने में भी कामयाब हुए हैं। बेरीकेटिंग तोड़कर वे आगे बढ़े तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से उन पर पानी की बौछार कर दी। वहीं कुछ जगहों पर इसके साथ ही पुलिस से उनकी झूमाझटकी भी हुई।
मंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने जवाब में कहा कि भाजपा के विधानसभा घेराव को लेकर स्थिति ये है कि पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेड लगाकर भाजपा नेताओं को रोकने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों ने 5 में से 4 बैरिकेड तोड़ दिए.व्यवस्था बनाने के लिए 3 नंबर बैरिकेड पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया.

Advertisements
Advertisements

About Author


Advertisements
Advertisements
Advertisements