


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत “एक राष्ट्र, एक चुनाव” की अवधारणा न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाएगी, बल्कि यह प्रशासनिक स्थिरता, संसाधनों की बचत और विकास कार्यों की निरंतरता सुनिश्चित करेगी।
राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को साकार करते हुए “वन नेशन, वन इलेक्शन” के पक्ष में सोमवार को भाटापारा शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नाकोत्तर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं से संवाद कर ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ हेतु उनका बहुमूल्य सुझाव एवं हस्ताक्षर सहित उनका समर्थन प्राप्त करते हुए उक्त बाते जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु ने कही।
एक राष्ट्र-एक चुनाव आवश्यक-सुनील यदु
भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील यदु ने इस आयोजन पर चर्चा करते हुए आगे कहा कि अब समय आ गया है लोकतंत्र को अनावश्यक खर्च, बार-बार होने वाले चुनाव और राजनीतिक अस्थिरता की जकड़न से मुक्त किया जाए। सुनील यदु ने कहा कि नेशन फर्स्ट के संकल्प के साथ एक राष्ट्र-एक चुनाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस मुहिम से जोड़कर एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए लोकमत तैयार करना है।
भाजपा युवा मोर्चा गांव, गली, शहरों, खेत, खलिहानों, दुकानों में चर्चा कर बड़ी संख्या में युवाओं को भी इस अभियान में जोड़ रही हैं। ताकि हर क्षेत्र के युवा जुड़े और एक राष्ट्र-एक चुनाव के विषय को लोकव्यापी बनाने में सहयोग करें.
इस अवसर पर अविनाश शर्मा, पीयूष साहू, अभिषेक मिश्रा, सुरेंद्र डागोर, लीलेश्वर साहू सहित युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे..



More Stories
107 वर्ष पूर्ण करेगी 1920 से स्थापित भाटापारा की रामलीला, 11 अक्टूबर से होगा भव्य शुभारंभ
युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद : शिवरतन शर्मा
नई सोच और सकारात्मक दिशा देने में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अहम भूमिका : इंद्र साव एवं शिवरतन शर्मा