February 5, 2025

KHABAR BHATAPARA

छत्तीसगढ़ सबसे तेज-सबसे आगे

कलेक्टर ने डबल लॉक स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Advertisements
Advertisements
Advertisements

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

बलौदाबाजार/khabar-bhatapara.in:-  कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने शुक्रवार को संयुक्त जिला कार्यालय के भूतल पर स्थित ट्रेजरी के डबल लॉक स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम में रखे गए विभिन्न मूल्यों के ज्यूडिशियल एवं नॉन ज्यूडिशियल स्टाम्प पेपर, टिकट,फार्म का अवलोकन कर पंजियों में की गई प्रविष्टि का निरीक्षण किया।

Advertisements
Advertisements

कलेक्टर ने जिला कोषालय अधिकारी से स्ट्रांग रूम में उपलब्ध विभिन्न मूल्यों के न्यायिक एवं गैर न्यायायिक स्टाम्प पेपर तथा रसीदों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम में हर 15 दिन में एंटीटर्माईट का छिड़काव तथा बिजली सप्लाई के लिए ऑटो कट क़ी सुविधा के भी निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कोषालय अधिकारी श्री जीपी घीदौडे सहित कोषालय के अधिकारी – कर्मचारी मौजूद थे।

About Author


Advertisements
Advertisements
Advertisements