भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- सनातन धर्म और संस्कृति के रक्षक जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान का आगमन भाटापारा में पुनः 24 जून को होने जा रहा है और 26 जून को उनका प्राकट्य महोत्सव राष्ट्रोकर्ष दिवस के रूप में बहुत ही विशाल स्वरूप में मनाया जाएगा,।जिसमे क्षेत्र के साथ साथ देश विदेश से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने वाले है। उनके आगमन को देखते हुए 25 मई को
आदित्यवाहनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद झा का भाटापारा आगमन हो रहा है।
पूरी शंकराचार्य जी के नगर आगमन को लेकर तैयारियों को एक व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए पीठ परिसद ,आदित्यवाहनी ,आनंद वाहनी ,शहर के प्रमुख धार्मिक संगठन एवं शहर के वरिष्ठ जनो की 22 मईको कुंदन भवन में एक बैठक रखी गई। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप देते हुए उनकी तैयारी व्यवस्था को अलग अलग सभी को दी गई।जगद्गुरु शंकराचार्य भगवान के निवास के लिए माहेश्वरी भवन का चयन किया गया एवं 26 जून को मनाये जाने वाले राष्ट्रोकर्ष दिवस के लिए गजानंद अग्रवाल महाविद्यालय का चयन किया गया है।
रेल्वें स्टेशन के सामने स्थित कुंदन भवन में सम्पन्न हुई बैठक में झम्मन शास्त्री (पीठ परिसद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)सीमा तिवारी (आनंद वाहनी प्रदेश अध्यक्ष)
नवनीत तिवारी (पीठ परिसद प्रदेश अध्यक्ष),गणेश शंकर मिश्र (राष्ट्रोतकर्स अभियान छत्तीसगढ़ प्रभारी),टिका राम साहू (आदित्यवाहनी प्रदेश अध्यक्ष)
संदीप पांडे (आदित्यवाहनी प्रदेश महामंत्री),भोला राम (आदित्यवाहनी कवर्धा अध्यक्ष),उत्तम शर्मा (आदित्यवाहनी रायपुर अध्यक्ष) सहित बाहर से आये पदाधिकारी और भाटापारा बलौदाबाजार जिला के पदाधिकारियों के साथ साथ नगर के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। उक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रवक्ता विजय शर्मा ने बताया कि इसी सिलसिले में 25 मई को आदित्यवाहनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद झा का भी आगमन भाटापारा होने जा रहा जो कार्यक्रम के विषय मे सभी प्रबुद्ध जन से विस्तार से चर्चा करेंगे।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
छत्तीसगढ आज
हिंदी विभाग में महाकवि निराला जयंती का आयोजन
आचार संहिता प्रभावी होते ही सम्पत्ति विरूपण पर कार्यवाही शुरू
नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तिथि घोषित