


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- पंजाब के लुधियाना में आगामी 3 से 7 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली नेशनल सबजूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026 के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट सबजूनियर कुराश सलेक्शन ट्रायल का आयोजन 23 अगस्त को भाटापारा स्थित मयूर शिशु मंदिर में किया गया।
इस चयन ट्रायल में प्रदेशभर से सबजूनियर वर्ग के लगभग 100 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
ट्रायल के पश्चात चयनित खिलाड़ियों एवं विजेता खिलाड़ियों को रविन्द्र जैन, श्रवण अग्रवाल, नन्दलाल बाजपई, आदित्य सिंह, बैजनाथ गुप्ता, निलेश यादव, पूनम अहीर, वर्षा मिरी, जगदीश चौधरी, गोपी देवांगन, सुकलाल यदु, गौतम मिरी, समीर घृतेश एवं अवंतिका कामरी ने शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। चयनित खिलाड़ी अब लुधियाना में आयोजित होने वाली नेशनल सबजूनियर कुराश चैंपियनशिप 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भाटापारा में आयोजित इस चयन ट्रायल से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर मिला और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण साबित हुआ।


More Stories
107 वर्ष पूर्ण करेगी 1920 से स्थापित भाटापारा की रामलीला, 11 अक्टूबर से होगा भव्य शुभारंभ
युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद : शिवरतन शर्मा
नई सोच और सकारात्मक दिशा देने में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अहम भूमिका : इंद्र साव एवं शिवरतन शर्मा