


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- क्रीड़ा भारती के द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी ऑनलाइन खेल परीक्षा क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण प्रारम्भ हो गया है , इस परीक्षा में विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार निर्धारित किये गए है , जिनमे प्रथम पुरस्कार 100000 रुपये द्वितीय 50000 रुपये तृतीय 25000रुपये , तथा 6 विजेताओ 11000रुपये प्रदान किये जायेंगे, क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री आदित्य सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों , विधार्थियो , अभिभावकों एवम खेलप्रेमी नागरिकों के बीच खेलो के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली यह परीक्षा 06 सितम्बर 2026 को होगी , प्रतिभागी अपनी सुविधा के अनुसार प्रातः 5 बजे से शाम 5 बजे के बीच किसी भी समय परीक्षा दे सकेंगे ।परीक्षा की अवधि 20 मिनट होगी, जिसमे 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, 12 वर्ष एवम उससे अधिक आयु के सभी व्यक्ति इसमें भाग ले सकते है । परीक्षा मोबाइल , कम्प्यूटर ,लैपटॉप एवम टैबलेट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी तथा खेल जागरूकता हेतु केवल 20 रुपये का शुल्क निर्धारित की गया है।

More Stories
107 वर्ष पूर्ण करेगी 1920 से स्थापित भाटापारा की रामलीला, 11 अक्टूबर से होगा भव्य शुभारंभ
युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद : शिवरतन शर्मा
नई सोच और सकारात्मक दिशा देने में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अहम भूमिका : इंद्र साव एवं शिवरतन शर्मा