


मेजर ध्यानचंद स्मृति खेल सप्ताह के तहत चार टीमों ने लिया हिस्सा
भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद स्मृति में आयोजित खेल सप्ताह के तहत ग्राम नयापारा में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा भारती बलौदाबाजार एवं ओलंपिक संघ बलौदाबाजार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
प्रतियोगिता में कुल चार टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और अनुशासन का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि जिला ओलंपिक संघ के सचिव आदित्य सिंह ठाकुर एवं ग्राम पंचायत नयापारा के सरपंच डोमार सिंह मारकंडेय उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र पटेल, ललित तिवारी, कालेन्द्र ध्रुव, पंकज वर्मा, रेफरी रंजीत सरकार, चंदन वर्मा एवं प्रेमशंकर देवांगन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
आयोजकों ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच प्रदान करना है।


More Stories
महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया सावन उत्सव
खेलो में अभिरुचि रखने वालों को स्पर्धा दिलाएगी अवसर
भाटापारा में छत्तीसगढ़ स्टेट सबजूनियर कुराश सलेक्शन ट्रायल सम्पन्न