


बलौदाबाजार/khabar-bhatapara.in:- कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा जिले में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर भण्डारण व विक्रय पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार क़ो खाद्य विभाग की टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानो में दबिश देकर 14 नग घरेलु गैस सिलेंडर जब्त किया गया।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि घरेलु गैस सिलेंडर अधिक दाम में विक्रय करने के संबंध में शिकायते प्राप्त होने पर जिला मुख्यालय में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान साक्षी सीएससी सेंटर से 04 नग भरे हुए एवं 03 नग खाली घरेलू गैस सिलेण्डर, सखी सेंटर रोमा नागदेव से 04 नग भरे हुए एवं 03 नग खाली घरेलू गैस सिलेण्डर कुल 08 नग भरे हुए एवं 06 नग खाली गैस सिलेण्डर जब्त कर द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई।


More Stories
107 वर्ष पूर्ण करेगी 1920 से स्थापित भाटापारा की रामलीला, 11 अक्टूबर से होगा भव्य शुभारंभ
युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद : शिवरतन शर्मा
नई सोच और सकारात्मक दिशा देने में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अहम भूमिका : इंद्र साव एवं शिवरतन शर्मा