

नशे की लत ने बना दिया अपने ही दोस्त का हत्यारा, सिर्फ एक पैग शराब न देने पर धारदार टंगिये से कर दी अपने ही जिगरी दोस्त की हत्या,,,भाटापारा के मेहता नगर का मामला,,,,शहर थाना पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार
भाटापारा :- khabar-bhatapara.in – 10 फरवरी की सुबह जब मेहता नगर बस्ती में एक 20 वर्षीय युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई,,,पुलिस को जानकारी मिलते ही शुरू हुआ हत्या के वारदात की जांच का सिलसिला,,,,,,,,,जिसके परिणाम थे चौकाने वाले,,,,,,,,मामले में जिगरी दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा और कारण था शराब का एक पेग,,,,,,,,,,,,,दरअसल सुहेला थाना अंतर्गत पेंडरी-भटभेरा ग्राम निवासी सोनू गायकवाड़ रोजीरोटी की तलाश में भाटापारा आया था और पिछले 6 महीने से मेहता नगर बस्ती में रहकर मजदूरी का काम करता था और 9 फरवरी की रात को अपने दोस्त लक्की भारद्वाज के साथ शराब पीने बैठा था उसी दौरान शराब का एक पेग लक्की ने अपने साथी सोनू से मांगा शराब नही देने पर लक्की और सोनू के बीच विवाद हो गया उसी विवाद के चलते तैश में आकर लक्की अपने घर से धारदार टंगिया ले आया और सोनू के पीछे से सिर पर वार करना चाहा लेकिन सोनू का पलट कर देखने के कारण टंगिये का वार सीधा सोनू के गले पर जा लगा और सोनू की मौके पर मौत हो गई,,,,,,फिर लक्की ने टंगिये को पड़ोसी वार्ड टेऊँराम कालोनी के झाड़ियो में छुपा दिया,,,,,पुलिस ने मामले में टंगिये को जप्त कर आरोपी लक्की भारद्वाज को गिरफ्तार किया । लेकिन नशे ने छीना एक परिवार का सहारा तो वही दोस्त बन गया हत्यारा,,,,,भाटापारा शहर थाना अंतर्गत का मामला।


More Stories
मर्राकोना में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक इंद्र साव ने किया लोकार्पण,भूमिपूजन
दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
मंगल बाजार मे हुआ पत्रलेखन का अहम आव्हान जनमानस द्वारा दिया गया उत्साहपूर्ण योगदान