


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- शाश्वत लिटिल स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल सिंगारपुर में वार्षिकोत्सव मनाया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक भाटापारा एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय शिवरतन शर्मा जी उपस्थित रहे।सिंगारपुर के सरपंच महोदय कनक मनहरे , मंडल अध्यक्ष श्री डब्लू सिंह ठाकुर, पवन वर्मा सर , जनपद सदस्य सुंदर साहू सिंगारपुर, एवं स्कूल के डायरेक्टर श्री छगन वर्मा, प्रिंसिपल मिस अंजली वर्मा एवं समस्त स्कूल स्टाफ आईबीसी संवाददाता कोमल शर्मा भी उपस्थित रहे। वार्षिकोत्सव में स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । बच्चों ने नशा मुक्ति को नाटक के रूप में प्रदर्शित कर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया एवं बालिकाओं द्वारा नृत्य के माध्यम से नारी शक्ति को उजागर किया गया साथ ही बच्चों द्वारा साइंस एग्जिबीशन भी रखा गया था जिसमें उन्होंने विभिन्न प्रकार के वर्किंग मॉडल तैयार किए थे जिसकी सराहना अतिथियों द्वारा की गई । भाटापारा विकासखंड के कबड्डी खो-खो एवं कराटे खेलों में नेशनल खेलकर आए विभिन्न विद्यालयों से बच्चों को शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल मैनेजमेंट सिंगारपुर के द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही एनुअल स्पोर्ट डे में सभी विजेता बच्चों को मेडल एवं सम्मान पत्र का वितरण अतिथि गणों के द्वारा किया गया। ओवरऑल चैंपियन का कप संस्था के डायरेक्टर द्वारा प्रदान किया गया जिसमें रेड हाउस प्रथम, येलो हाउस द्वितीय, ग्रीन हाउस तृतीय और ब्लू हाउस चतुर्थ स्थान पर रहे। परफेक्ट अटेंडेंस, अन्य जिले एवं राज्य स्तरीय खेलों में विजई हुए बच्चों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भी बच्चों को सम्मानित किया गया।शाश्वत लिटिल स्टार स्कूल सिंगारपुर में उत्कृष्ट पाठन एवं स्कूल मैनेजमेंट के लिए पाँच शिक्षकों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर डायरेक्टर के हाथों सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट पाठन के लिए शिव कुमारी साहू मैडम, निर्मला पटेल मैडम, प्रिया तिवारी मैडम एवं स्कूल मैनेजमेंट के लिए उमा गोस्वामी मैडम एवं स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के लिए ऋषभ सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय से नैशनल खेलने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।यह कार्यक्रम स्कूल के प्रिंसिपल के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।


More Stories
शराब के एक पेग के खातिर दोस्त की टंगिया मारकर कर दी हत्या, नशे ने एक परिवार का छिना सहारा और दोस्त को बना दिया हत्यारा
मर्राकोना में विभिन्न विकास कार्यों का विधायक इंद्र साव ने किया लोकार्पण,भूमिपूजन
दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण