November 25, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 36 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, एक सप्ताह में महिला विंग ने बनाया नया कीर्तिमान

भाटापारा –  श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर अकाल पुरख की फौज – महिला विंग, भाटापारा द्वारा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में 90% से अधिक अंक एवं उत्कृष्ट ग्रेड प्राप्त करने वाले 36 छात्र-छात्राओं को सम्मान प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि बच्चे अपने पूरे परिवार के साथ गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और अभिभावकों में गर्व एवं उत्साह देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की मेहनत को पहचान देना और अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

महिला विंग के लिए यह आयोजन एक बड़ी उपलब्धि रहा। संगठन की शुरुआत के मात्र एक सप्ताह के भीतर 29 सक्रिय महिलाओं का जुड़ना और 36 विद्यार्थियों के सम्मान का कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित करना महिलाओं की एकजुटता, उत्साह और सेवा भावना का परिचायक है।

सम्मानित विद्यार्थी:

सायेशा सचदेव – प्ले ग्रुप, असीस कौर सलूजा – नर्सरी, हरगुन कौर राणा – नर्सरी, इयान खुराना – एलकेजी, अक्षदीप सिंह राणा – एलकेजी, तनमीत गुम्बर – एलकेजी, प्रीत कौर – यूकेजी, गुरफतेह सिंह चावला – यूकेजी, भव्यजीत सिंह छाबड़ा – कक्षा 1, मनकीरत कौर छाबड़ा – कक्षा 1, सरगुन कौर राणा – कक्षा 1, गनीव सिंह टुटेजा – कक्षा 2, साम्या मक्कड़ – कक्षा 2, जगजोत सिंह सलूजा – कक्षा 2, सार्थक सेठी – कक्षा 3, लाक्षिता सचदेव – कक्षा 3, निमरत कौर गुम्बर – कक्षा 3, राजवीर सिंह सलूजा – कक्षा 4, मनवीर सिंह – कक्षा 4, राजवीर टुली – कक्षा 4, त्रिशमन कौर चावला – कक्षा 5, लावण्या सचदेव – कक्षा 5, हरजस कौर गुम्बर – कक्षा 6, रिजक कौर टुटेजा – कक्षा 7, बानी खुराना – कक्षा 7, आरना सचदेव – कक्षा 7, समर्थ सेठी – कक्षा 8, जसलीन कौर सलूजा – कक्षा 8, पवित कौर चावला – कक्षा 9, अशमीत सिंह सलूजा – कक्षा 10, कबीर सिंह छाबड़ा – कक्षा 10, हरप्रीत कौर – कक्षा 10, देवेंद्र मुच्छाल – कक्षा 12 कॉमर्स, रितिका बतरा – कक्षा 12 कॉमर्स, सिमरन कौर – सीए द्वितीय सेमेस्टर में प्रथम एवं शीनेट चावला।

महिला विंग की सक्रिय सदस्य:

मनप्रीत कौर सलूजा, रविंदर कौर सलूजा, हरप्रीत कौर गुम्बर, श्वेता सेठी, विम्मी कौर गुम्बर, अंचल गुम्बर, जया सेठी, पवनीत कौर चावला, मीनू कौर गुम्बर, नीलू कौर राणा, पलक कौर चावला, रेनी कौर छाबड़ा, जसप्रीत कौर सलूजा, रेशु कौर गुम्बर, गुरजीत कौर राणा, सारिका सेठी, सुनीता सेठी, सतविंदर कौर सलूजा, शम्मी कौर चावला, शम्मी कौर गुम्बर, शीलू कौर छाबड़ा, शीतल कौर सलूजा, शिबी सचदेव, सिमरन कौर चावला, सिल्की कौर छाबड़ा, सोनिया कौर छाबड़ा, तविंदर कौर खालसा एवं उषा मक्कड़।

महिला विंग की अध्यक्ष निशु सलूजा ने सभी बच्चों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की उपलब्धियों को सम्मान देना समाज के उज्ज्वल भविष्य में निवेश करने के समान है। उन्होंने महिला विंग की सभी सक्रिय सदस्यों के सहयोग और समर्पण की सराहना की।