


हनुमान अंश फ्रेम सुनील लोधी और दिल्ली की साधो बैंड रहेगा कार्यक्रम का विशेष आकर्षण
भाटापारा – (खबर भाटापारा) – भाटापारा में आगामी 6 दिसम्बर को आयोजित होने वाला भक्तिरंग – भजन जैमिंग एवं संत समागम का भव्य कार्यक्रम का आयोजन की तैयारी जोरशोर से की जा रही है जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा , उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं मंत्री टंकराम वर्मा को आयोजक मंडल के सदस्यो के द्वारा सौजन्य मुलाकात कर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह व निवेदन करते हुए निमत्रंण दिया गया एवं भजनरंग – भजन जैमिंग कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया । एवं माननीय उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरूण साव एवं मंत्री टंकराम ने कार्यक्रम का आमंत्रण स्वीकार किया। आगामी इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के तौर पर साधो बैंड, दिल्ली एवं फिल्म हनुमान अंश फ्रेम सुनील लोधी जिनका मैने तेरे ही भरोसे हनुमान सागर में नैया डार दई गीत जो बहुत प्रसिद्ध हुआ वो इस कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वही यह कार्यक्रम जिला बलौदाबाजार के भाटापारा शहर में तरेंगा रोड जलियावाला फार्म में आयोजित किया जाएगा।


More Stories
वामन अवतार से मिला संदेश, मांगने वाला छोटा और देने वाला होता है बड़ा : पं. मनोज दुबे
प्रह्लाद की अटूट भक्ति ने दिया संदेश, समुद्र मंथन से निकले अमृत का हुआ गुणगान
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु