


130 बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण, संगठन के सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के ध्येय वाक्य के साथ कार्य करने का लिया संकल्प।
बलौदाबाजार – (खबर-भाटापारा) – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला बलौदाबाजार के तत्वावधान में 24 नवंबर, दिन मंगलवार को मांडूक्य ऋषि की तपोभूमि पावन धाम मदकूद्वीप में एक दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों एवं प्रखंडों से लगभग 130 बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बजरंग दल प्रांत सह संयोजक यशपाल साहू उपस्थित रहे। वहीं संत रामरूप दास महात्यागी, अखिल भारतीय संत समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिहर केदार क्षेत्र मदकूद्वीप के मठाधीश्वर का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष ललित मखीजा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह प्रचारक नारायण नामदेव, प्रांत गोरक्षा प्रमुख रवि वाधवानी एवं प्रांत प्रशिक्षण टोली सदस्य गजेंद्र साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन जिला सह मंत्री केवल राम साहू जी ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक दीपक कुमार साहू, जिला सह संयोजक तेजस साहू, जिला टोली सदस्य शक्ति प्रकाश कौशिक, भाटापारा नगर संयोजक विजय यादव, गायक प्रमुख सह संयोजक कमल वैष्णव सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अभ्यास वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, अनुशासन, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर संगठन के प्रति समर्पण एवं संकल्प का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला संयोजक दीपक कुमार साहू ने उपस्थित समस्त अतिथियों, संतजनों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बजरंग दल का ध्येय वाक्य सेवा, सुरक्षा और संस्कार है। प्रत्येक कार्यकर्ता को इस ध्येय वाक्य को आत्मसात करते हुए हिंदू समाज की सेवा, सामाजिक एकता एवं संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा समाजहित में समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया। एक दिवसीय अभ्यास वर्ग एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

More Stories
वामन अवतार से मिला संदेश, मांगने वाला छोटा और देने वाला होता है बड़ा : पं. मनोज दुबे
प्रह्लाद की अटूट भक्ति ने दिया संदेश, समुद्र मंथन से निकले अमृत का हुआ गुणगान
श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग, भजनों पर झूम उठे श्रद्धालु