भाटापारा– प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भाटापारा के तत्वाधान में शहर के सभी डॉक्टरों का सम्मान समारोह कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर राजेश अवस्थी–मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदा बाजार भाटापारा, एवं अध्यक्ष भारतीय चिकित्सा संघ बलौदा बाजार और जोनल अध्यक्ष, आईएमए छत्तीसगढ़ डॉक्टर वासुदेव ठाकुर–शिशुरोग विशेषज्ञ,डॉक्टर श्रीकांत शुक्ला–नेत्ररोग विशेषज्ञ, डॉक्टर सुरेश निहलानी–आर्थोपेडिक सर्जन, डॉक्टर विकास आड़ील–एम. एस., डॉक्टर पुष्पा बाजपेयी–स्त्रीरोग विशेषज्ञ, आर.एन.तिवारी–नेत्ररोग, डॉक्टर के. एस. वाजपेयी–एम.बी.बी.एस. आर्थो, डॉक्टर अनूप अग्रवाल–दंतरोग विशेषज्ञ, डॉक्टर वाय.पी. सोनी–डी.ए.एम.एल. टी. डॉक्टर सोमा गुप्ता, डॉक्टर बी.बी. गुप्ता,डॉक्टर जिया कामनानी,डॉक्टर प्रशांत,और सभी अनुभवी डॉक्टरों के साथ ब्रह्माकुमारीज भाटापारा सेंटर इंचार्ज ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी तथा ब्रह्माकुमारी रामेश्वरी दीदी की उपस्थित में कार्यक्रम का विधिवत् उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् ब्रह्माकुमारीज भाटापारा की सेंटर इंचार्ज मंजू दीदी ने अपने उद्बोधन में कहां की इस जगत में डॉक्टर को सेकंड गॉड के रूप में माना जाता है जो की बिल्कुल भी अतिश्योक्ति नहीं है क्योंकि डॉक्टर का जीवन देखा गया है कि चाहे कितनी भी धूप हो बारिश हो दिन हो या रात हो 24 घंटा वह मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं यहां तक की खाने का समय भी छोड़कर लोगों की सेवाओं में अग्रणी रहते हैं। इसी तरह स्वयं भगवान ने लोगों को सुख देने के लिए जिस एंजिल को भेजा है वह डॉक्टर है डॉक्टर अपने नालेज,अनुभव और मूल्यों के आधार पर इलाज करते हैं जबकि परमात्मा अपनी आध्यात्मिकता शक्तियों और मूल्यों जैसे प्रेम,दया, करूणा के आधार पर हील करते हैं अगर मेडिसिन के साथ मेडिटेशन को भी शामिल कर लिया जाए तो मैजिक हो जाएगा। साथ ही साथ 3डी हेल्थ केयर को स्लाईड के माध्यम से समझाया गया, वैल्यू बेस्ड एक्सरसाइज भी कराई गई। आगे की कड़ी में हमारे बीच पधारे मुख्य अतिथि ने भी अपने वक्तव्य में कहा की लोगों को हर प्रकार की बीमारियों से इलाज करते हुए हम लोगों की मन की स्थिति विकेंद्रित हो जाता है जिससे मन में चिड़चिड़ापन,आवेश,आदि आने लगती है लेकिन खुद के लिए बहुत आवश्यक है कि हमें भी अपने लिए थोड़ा सा समय निकालकर मन की एकाग्रता एवं शांति पर ध्यान दें मेडिटेशन के लिए हमें कुछ समय जरूर निकाले तभी हम एक अच्छे डॉक्टर की तरह लोगों की सेवा और अच्छे से कर सकेंगे। और ब्रह्माकुमारीज के इस प्रकार की कार्यक्रम की बहुत ही सराहना करते हुए आगे इस तरह का कार्यक्रम करने के लिए अनुरोध की।
More Stories
छत्तीसगढ़ प्रांतीय युवा मंच की नवम प्रांतीय कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का सरायपाली में भव्य आयोजन
छोटे छोटे कदम बड़ी मंजिले तय करते है- इन्द्र साव
एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत शिवरतन शर्मा-अश्वनी शर्मा ने पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश