

● राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 कार्यक्रम के तहत आम जनों को यातायात नियमों का सदैव पालन करने हेतु दिया गया समझाइस
● पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत लोगों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी
● यातायात नियमों की समझाइस देने के साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया हेलमेट का वितरण
● आमजनों को नियमों की जानकारी प्रदान करने के साथ ही जागरूकता पाम्पलेट का किया गया वितरण
● चार पहिया वाहन चलाते समय सदैव सीट बेल्ट धारण करने हेतु वाहन चालकों को दिया गया समझाइस

जब एसपी भावना गुप्ता खुद सड़क पर खड़ी होकर यातायात नियम समझाने पहुंची और लोगो को खुद हेलमेट वितरण कर उन्हें पहनाया और युवकों ने खुद पढ़कर नियम बताए

बलौदाबाजार :- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड बलौदाबाजार के पास यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा आमजनों को यातायात नियमों का सदैव पालन करने हेतु समझाइस दिया गया। इसके साथ ही उनके द्वारा विशेष रूप से युवा वर्ग को दोपहिया वाहन चालन करते समय सदैव हेलमेट धारण करने हेतु हिदायत दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके द्वारा हेलमेट का भी वितरण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता पाम्पलेट का वितरण किया गया। साथ ही सड़क मार्ग में चलने वाले समस्त चार पहिया वाहन चालकों को सदैव सीट बेल्ट लगाने के लिए लगातार समझाइस दिया गया।

More Stories
अमरजीत सिंह दत्ता बने प्रदेश अध्यक्ष एवँ प्रदेश सलाहकार अमरजीत सिंह सलूजा, भाटापारा को मिला विशेष सम्मान।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: संकल्प से सिद्धि की ऐतिहासिक यात्रा- चन्द्र प्रकाश साहू
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का मनाया 56 वे स्थापना दिवस