


भाटापारा :- प्रसिद्ध स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो (OPPO) ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ रेनो 15, रेनो 15 प्रो एवं रेनो 15 मिनी को छत्तीसगढ़ में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया। लॉन्च कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, डिस्ट्रीब्यूटर एवं प्रदेशभर के रिटेलर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सेल्स हेड सुभाष यादव, एरिया हेड डिंपल मैडम, मार्केटिंग हेड अमन चावला, प्रदेश के सभी डिस्ट्रीब्यूटर तथा बलौदा बाजार के डिस्ट्रीब्यूटर अमरजीत सिंह सलूजा एवं अमित अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही। सभी की उपस्थिति में ओप्पो रेनो 15 सीरीज़ का लोकार्पण किया गया। रेनो 15 सीरीज़ में शानदार AMOLED डिस्प्ले, दमदार 5G प्रोसेसर, हाई-क्वालिटी AI कैमरा, लंबी बैटरी लाइफ एवं फास्ट चार्जिंग जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। रेनो 15 प्रो में प्रीमियम डिजाइन और प्रो-लेवल कैमरा क्वालिटी दी गई है, वहीं रेनो 15 मिनी कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ दमदार परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिस्ट्रीब्यूटर अमरजीत सिंह सलूजा ने बताया कि रेनो 15 सीरीज़ जिले के सभी प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है, जहां से ग्राहक इसे आसानी से खरीद सकते हैं।


More Stories
नीट परीक्षा के रद्द होने को सरयू साहित्य एवं सुधिजनों ने बताया छात्रों के साथ खिलवाड़
हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है-शिवरतन शर्मा
साहू समाज भवन बलौदाबाजार में अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न