February 10, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

जोहार छत्तीसगढ पार्टी का सदस्यता अभियान जोरो पर।


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना व जोहार छत्तीसगढ पार्टी जिला-बलौदाबाजार संगठन की मासिक बैठक 8 फरवरी 2026 रविवार को हथनीपारा शीतला मंदिर प्रांगण मे संपन्न हुआ। बैठक मे जिला पदाधिकारी, ब्लाक अध्यक्ष गण के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता चन्द्रकांत यदु भी उपस्थित रहे ।
31 मार्च तक पूरे प्रदेश मे जोहार छत्तीसगढ पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है , जिसके तहत बलौदाबाजार जिला को सिमगा,सुहेला,भाटापारा शहर,भाटापारा ग्रामीण, निपनिया, बलौदाबाजार, पलारी ,लवन, कसडोल मे बांट कर सभी ब्लाक संगठनो को सदस्यता बुक उपलब्ध करा कर अपने अपने क्षेत्र सदस्यता अभियान को तय समय सीमा म पूरा करने का लक्ष्य दिया गया ।
सदस्यता अभियान के प्रथम चरण मे बलौदाबाजार जिला को 20,000 सामान्य सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है । जिसे पूरा करने सभी 9 ब्लाक संगठन को 100-100 सदस्यता बुक ब्लाक अध्यक्षो को दिया गया । प्रत्येक बुक मे 20 सामान्य सदस्य व 1 सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा ।
वर्तमान मे जोहार छत्तीसगढ पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष माननीय अमित बघेल जी केन्द्रीय जेल रायपुर मे व छत्तीसगढिया क्रान्ति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डा.अजय यादव व दिनेश वर्मा बलौदाबाजार जेल मे झूठे आरोप मे बंद है । सरकार जोहार छत्तीसगढ पार्टी के बढते प्रभाव व लोकप्रियता से डरी हुई है । पुरे प्रदेश मे भाजपा सरकार की हर क्षेत्र मे नाकामी, प्रशासन की लचर व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बढते अपराध व असुरक्षा से जनता त्रस्त हो चुकी है ।प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस जनता के मुद्दो को सही से नही उठा पा रही है । इस स्थिति मे पुरे प्रदेश की आम जनता जोहार छत्तीसगढ पार्टी की तरफ आशा से देख रही है । जनहित के मुद्दो के साथ जल,जंगल जमीन को लेकर आज जोहार छत्तीसगढ पार्टी पूरे प्रदेश मे लगातार संघर्ष कर रही है । सरकार आज इसी मुखर विरोध के आवाज को दबाने कुचलने के लिए अमित बघेल व डा. अजय यादव को झूठे मामलो मे फसा कर जेल मे डाल दिया है । परन्तु सरकार अपने मंसुबे बर कामयाब नही होगी । पार्टी संगठन सरकार को मुँहतोड़ जवाब देने कमर कस कर जमीनी काम मे जुटा है । जिसमे छत्तीसगढ की जनता का भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है ।
बैठक मे चन्द्रकांत यदु,जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र यदु,देवप्रसाद वर्मा,पूरन साहू, यशवंत साहू,सनत यदु,तोरण साहू,सतीष यादव, श्रीमती रंजना ध्रुव,राजू वर्मा,योगी साहू,संतोष चेलकर,गोपाल निर्मलकर, लोकचंद साहू,ओमकार वैष्णव व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे ।