

भाटापारा – शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भाटापारा (छ.ग.) द्वारा भाटापारा में पहली बार ग्रेट बैकयार्ड बर्ड काउंट के तहत एक बर्ड वॉक का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य के निर्देशानुसार प्राणीशास्त्र विभाग एवं ईको क्लब द्वारा आयोजित किया गया। बर्ड काउंट इंडिया श्रीमती रेखा कश्यप की नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय कैम्पस एवं भाटापारा शहर में आने वाले विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का डॉक्यूमेंटेशन करना और उनकी गिनती कर वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराना था। बर्ड वॉक महाविद्यालय के कैम्पस से प्रारंभ किया गया तथा शहर के विभिन्न स्थानों पर भी बर्ड वॉक किया गया। इसमें कुल 54 प्रजातियों के पक्षियों का अवलोकन किया गया, जिसमें वार्बलर, सन्बर्ड, बार्वेड, बी-ईटर, किंगफिशर, शैलों, नीलकंठ, कोयल, ग्रेड-कोकल, सैंड-पाइपर्ल, तितर, मैंना, रोबिन, चौट, थ्रर्स, बाज, शिकरा, बुलबुल, टेलरबर्ड, गौरेया, ब्लेकदरोगा आदि पक्षी मुख्यतः दर्ज किये गये है। इस प्रकार वैश्विक बर्ड काउंट में महाविद्यालय का योगदान दर्ज हुआ। यह आयोजन जैव-विविधता संरक्षण और जन-जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस बर्ड वॉक में महाविद्यालय के हरिहर खाण्डे, डॉ. सुनीता पटेल, आयुशी गुप्ता, गीता साहू, लक्ष्मी साहू, लेखनी साहू, हीरा साहू, नीशा वर्मा, दिव्या, शहिल, गिरवर, ने इस बर्ड वॉक में सम्मिलित रहकर सफल बनाया।


More Stories
राजस्व शिविर में 428 में से 383 आवेदनों का मौक़े पर ही किया गया निराकरण
रायपुर मंडल क्षेत्राधिकार के माननीय सांसदों के साथ महाप्रबंधक व रेल अधिकारियों की बैठक सम्पन्न
संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक, श्री तरुण प्रकाश ने किया सम्मानित