


बलौदाबाजार/khabar-bhatapara.in:- कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार को क्लस्टर पंचायतों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इसी कड़ी में बुधवार को आयोजित शिविर में विभिन्न समस्याओं से सम्बधित कुल 428 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 383आवेदनों का मौक़े पर ही निराकरण किया गया एवं शेष 45आवेदनों का जल्द निराकरण के निर्देश दिये गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बलौदाबाजार अंतर्गत आयोजित शिविर में 19 आवेदन में से 16 का निराकरण किया गया। लवन में 26 में से 25, पलारी में 250 में से 244, भाटापारा में 27में से 15, सिमगा में 8 आवेदन एवं सुहेला में 67 में से 65 निराकरण किया गया है।


More Stories
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन
51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, महिलाओं सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का जन्मदिन सादगी, आत्मीयता और धूमधाम के साथ मनाया गया