


बलौदाबाजार/khabar-bhatapara.in:- कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा दीपक सोनी के दिशा-निर्देश में समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के पालक, अभिभावक एवं बच्चों के अध्ययनरत शाला के संस्था प्रमुखों के विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र समग्र शिक्षा बलौदाबाजार में 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गए।मास्टर्स ट्रेनर्स अर्चना यादव, कु. प्रीति देशमुख एवं सविता चाम्भारे द्वारा प्रशिक्षण दी जा रही है।
कार्यशाला में प्रत्येक विकासखण्ड से दिव्यांग बच्चों के पालक अभिभावक एवं संस्था प्रमुखों को दिव्यांग बच्चों के संबंध में प्रतिभागियों को समावेशी शिक्षा और दिव्यांग बच्चों के अधिकारों के बारे में संवेदनशील बनाने और उनका मार्गदर्शन किया गया । पाठ्यक्रम अनुकूलन, कक्षा रणनीतियों, सहायक उपकरणों के उपयोग और आईईपी योजना के क्षेत्रों में क्षमता निर्माण,दिव्यांग बच्चों के संदर्भ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अवधारणा से अवगत कराया गय इसके साथ hii सीडब्ल्यूएसएन के लिए प्रभावी कक्षा कक्ष व्यवस्था, पालक/अभिभावक को दिव्यांग बच्चों के शिक्षण-प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं शासन की योजनाओं की जानकारी के बारे में बताया गया।
जिला सांख्यिकी अधिकारी अर्चना बघेल ने दिव्यांग बच्चों के हित में शासन द्वारा निर्धारित योजनाओं से अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे एवं जिला मिशन समन्वयक नरेन्द्र वर्मा ने समावेशी शिक्षा अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को समरत विद्यार्थियों से समन्वय कर अध्ययन अध्यापन के साथ-साथ सभी क्रियाकलाप में सहभागी होने हेतु सुझाव दिया गया।

कार्यशाला में सहायक कार्यक्रम समन्वयक जहीर अब्बास, समावेशी शिक्षा प्रभारी खिलावन लाल वर्मा एवं पीएमयू केशव चन्द्रा, योगेन्द्र कुमार साहू उपस्थित रहे।

More Stories
शिवरतन शर्मा ने आदिवासी जीवनशैली, कला और परंपराओं को बताया देश की अनमोल धरोहर..
जिला स्विमिंग एसोसिएशन की नवगठित कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
नगर देवांगन समाज गठन भंग के समाचार का खंडन