


बलौदाबाजार/khabar-bhatapara.in:- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वी -बी ज़ी राम जी के अंतर्गत अधिनियम के मुख्य बिंदुओं का श्रमिकों द्वारा सामूहिक वाचन किया गया, जिससे उन्हें अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जा सके।इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा मनरेगा श्रमिकों का सम्मान कर उनके श्रम, समर्पण एवं ग्रामीण विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।
साथ ही, “मोर गांव मोर पानी” अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने हेतु श्रमिकों द्वारा जल शपथ ली गई। उन्होंने वर्षा जल संचयन, जल के समुचित उपयोग एवं जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
यह कार्यक्रम श्रमिकों के सम्मान, अधिकारों की जानकारी एवं जल संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



More Stories
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन
51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, महिलाओं सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता
नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का जन्मदिन सादगी, आत्मीयता और धूमधाम के साथ मनाया गया