


भाटापारा::- रेलवे महाप्रबंधक तरुण प्रकाश अपने मातहत अधिकारियों के साथ भाटापारा स्टेशन का निरीक्षण किया,इस दौरान विधायक इंद्र साव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उनसे मुलाकात करते हुए जनहित रेल यात्री हित में एक मांग पत्र सौंपा।

विधायक इंद्र साव ने भाटापारा रेल्वे स्टेशन में रेलवे जी एम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि भाटापारा रेलवे स्टेशन बलौदाबाजार भाटापारा संयुक्त जिले का प्रतिनिधित्व करने वाला सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन ही नहीं बल्कि रेल विहीन जिलों मुंगेली,बेमेतरा,सारंगढ़ बिलाईगढ़ क्षेत्रों का भी नजदीकी रेलवे स्टेशन है।यह स्टेशन 5 विधानसभा क्षेत्रों बलौदा बाजार
बिलाईगढ़,कसडोल,नवागढ़,

भाटापारा विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व वाला स्टेशन है।इस बलौदा बाजार भाटापारा संयुक्त जिले में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशाल सीमेंट कारखाने है,जिनके अधिकारीयो तथा कर्मचारियों का सर्वसुलभ पहुंच मार्ग वाला यह स्टेशन है। उसके बावजूद भी भाटापारा में रेल यात्री सुविधाओ में काफी कमी है।विधायक श्री साव ने ज्ञापन में


ईस्ट केबिन हटरी बाजार LC गेट में बने RUB की सड़क को डामरीकृत करते हुए,वहां की लाइटिंग व्यवस्था को सुसज्जित करने,भाटापारा रेलवे स्टेशन में चल रहे अमृत भारत स्टेशन निर्माण कार्य को रेल यात्रियों के हित में शीघ्र पूरा करने,बिलासपुर से खुलने वाली 12441/12442 बिलासपुर नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
,20825/20826 बिलासपुर नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस 12851/12852 बिलासपुर चेन्नई एक्सप्रेस और 22939/22940 बिलासपुर ओखा एक्सप्रेस का भाटापारा (byt) स्टॉपेज देने, रायपुर बिलासपुर के मध्य कम से कम 2 अतिरिक्त लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने, 08261/08262 बिलासपुर यहलांका एक्सप्रेस को Renumber 18261/18262 के साथ शीघ्र प्रारंभ करने,
12771/12772
सिकंदराबाद रायपुर एक्सप्रेस को भाटापारा होते हुए बिलासपुर तक बढ़ाने, प्लेटफार्म नम्बर 3 और 4 में मिस्ड कूलिंग सिस्टम लगाने, प्लेटफार्म में यात्रियों के बैठने के लिए स्टील की सुविधाजनक चेयर लगाने तथा पीने के ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था करने,

नए प्लेटफार्म नम्बर 5 में रायपुर दिशा से आने वाली डाउन ट्रेनों को लेने, रायपुर बिलासपुर सेक्शन होकर चलने वाली तमाम ग्रीष्म कालीन,शीत कालीन,पूजा,होली,दिवाली जैसी स्पेशल ट्रेनों (Tod) का स्थाई रूप से भाटापारा ठहराव सुनिश्चित करने स्टेंडिंग आदेश जारी करने,बिलासपुर से बालोद,गुण्डरदेही, दल्ली राजहरा के लिए सीधी डेमू,मेमू ट्रेन चलाने,ऑटो रिक्शा चालकों के लिए स्थाई रूप से स्टैंड बनाने,रेल्वे कॉलोनी की ओर रेल टिकट घर खोलने,लिफ्ट और एक्सीलेटर की सुविधा प्रदान करने की मांग शामिल है।
विधायक इंद्र साव के ज्ञापन पर सकारात्मक भरोसा रेल्वे महाप्रबंधक ने दिया है।इस अवसर पर रेल्वे के आला अधिकारियों सहित कांग्रेस के मुख्य रूप से दिवाकर मिश्रा, आलोक मिश्रा, राजकुमार शर्मा, नानू सोनी, नितिन शुक्ला, मुकेश साहू, विक्की ठाकुर, हलधर शर्मा, मोहन निषाद, ओमप्रकाश यदु, हेमंत वर्मा, गोविंद साहू, शशांक बंजारे, विजय महिलांगे इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
सरकार आदिवासियों के खिलाफ उद्योगपतियों के हितों को प्राथमिकता दे रही है – विधायक
तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा आज बिलासपुर- रायपुर रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण
पलारी में ट्रैक्टर का समान चोरी करते आरोपी गिरफ्तार