


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- विगत दिनों विभिन्न समाचार पत्रों में तरेंगा राज देवांगन समाज के तथाकथित पदाधिकारीयों के द्वारा ओछी मानसिकता का परिचय देते हुए भाटापारा नगर में गठित नगर देवांगन समाज गठन जिसमें लगभग 220 परिवार और लगभग 500 से अधिक सदस्य शामिल है को भंग करने की जानकारी का नगर देवांगन समाज भाटापारा पुरजोर विरोध और खंडन करता है। नगर देवांगन समाज छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों जिसमें तरेंगा राज ,मल्दा राज,बावली राज , मारो राज,बेमेतरा राज, तिल्दा राज ,नवागढ़ राज आदि विभिन राज से भाटापारा के 31 वार्ड में निवास कर रहे देवांगन बंधुओं का सामाजिक एकता को मजबूत करने हेतु गठन किया गया संगठन है। जिसमें भाटापारा के पूर्व विधायक व क्षेत्र के लोकमान्य नेता और छ ग भाजपा के कोर कमिटी के सदस्य माननीय श्री शिवरतन शर्मा के मुख्यातिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष माननीय श्री अश्वनी शर्मा विशिष्ट आतिथ्य में नगर देवांगन समाज के पदाधिकारियों को दिनांक 09/06/2026 को शपथ दिलाया गया।चूंकि भ्रामक समाचार छपवाने वाला तथाकथित व्यक्ति या संगठन का नगर देवांगन समाज से कोई संबंध नहीं है ना ही सदस्य है तो भंग करने का अधिकार कैसे? और संविधान की धारा 19(1) (सी)के अनुसार भारत के सभी नागरिक को संघ,संगठन या यूनियन बनाने का मौलिक अधिकार है।और यदि कोई व्यक्ति या संस्था इस वैध अधिकार का विरोध करने में बाधा डालता है या धमकी देता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। भविष्य में इस प्रकार अवैधानिक कृत्य के लिए कानून का सहयोग लिया जाएगा।
अतः नगर देवांगन समाज भाटापारा गठन को भंग करने की समाचार का खंडन करता है।

More Stories
भाटापारा वीडियो फोटो संघ की बैठक संपन्न, 07 अगस्त को होगा Nikon कैमरा वर्कशॉप
अरुण छाबड़ा बंटी हुए दादासाहेब फाल्के भारत गौरव आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
भाटापारा: सेम्हराडीह के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, शिवरतन शर्मा ने दिलाई सदस्यता