


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- 03 अगस्त 2026 भाटापारा वीडियो फोटो संघ की एक आवश्यक बैठक सोमवार को शीतला मंदिर प्रांगण, हथनीपारा वार्ड, भाटापारा में आयोजित की गई।
बैठक में आगामी 07 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली Nikon कैमरा वर्कशॉप की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सदस्यों की जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने वर्कशॉप को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए तथा आयोजन को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। संघ ने अधिक से अधिक फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफरों से कार्यशाला में सहभागिता करने की अपील की है।
बैठक में भाटापारा वीडियो फोटो संघ के संरक्षक प्रेम साहू, गुड्डा मानिकपुरी, अध्यक्ष योगेन्द्र साहू,उपाध्यक्ष यशवंत जायसवाल, कोषाध्यक्ष अमन साहू, मिडिया प्रभारी अमृत साहू, कैलाश जायसवाल व अजय तिवारी सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी संघ के मिडिया प्रभारी अमृत साहू के द्वारा जानकारी दी गयी ।

More Stories
रायपुर में आयोजित होगी दो दिवसीय वेस्ट जोन एथलेटिक्स ट्रायल
भाटापारा में आस्था का महाकुंभ 100 से अधिक रामधुन मंडलियों ने नगर को किया राममय,
संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए बलौदा बाजार भाटापारा जिले से 51 खिलाड़ी चयनित हुए