


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- भाटापारा के गौरव एवं समाजसेवी डॉ. अरुण छाबड़ा बंटी को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के भारत गौरव आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नई दिल्ली में असम के माननीय राज्यपाल श्री जगदीश मुखी द्वारा प्रदान किया गया।
डॉ. अरुण छाबड़ा बंटी पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। अपने पिता की स्मृति में वे विगत 9 वर्षों से निशुल्क ‘स्वर्ग रथ’ शव वाहन सेवा संचालित कर रहे हैं, जिसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं में सहयोग करना भी उनके सामाजिक कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनका मानना है कि जरूरतमंदों की सेवा और मानवता के प्रति समर्पण ही सच्ची मानव सेवा है।
डॉ. छाबड़ा को इससे पूर्व भी समाजसेवा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, समाजसेवा के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट, वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड, फिल्म अभिनेता रजा मुराद द्वारा प्रदान किया गया सम्मान, एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ चंडीगढ़ से सम्मान तथा अभिनेत्री जयाप्रदा द्वारा हैदराबाद में प्रदान किया गया ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड सहित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों द्वारा 500 से अधिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
नगर सिख समाज के सम्मानित सदस्य डॉ. अरुण छाबड़ा बंटी सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहते हैं। नारी सम्मान, निशुल्क समर कैंप, रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियां, साहित्य, शिक्षा, खेलकूद, सेल्फ डिफेंस, जुडो-कराटे, गतका एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में वे बढ़-चढ़कर योगदान देते रहे हैं।
उनके सामाजिक कार्यों को स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सराहना मिली है। दादासाहेब फाल्के भारत गौरव आइकॉन अवार्ड से सम्मानित होने पर नगरवासियों एवं सामाजिक संगठनों ने डॉ. अरुण छाबड़ा बंटी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर नितिन भंसाली हरपाल सिंह भांमरा, दलजीत चावला, देवेन्द्र भृगु राजकुमार मल कैलाश बालानी तंजीव अरोरा आलोक मोदी अनिल जयसवाल सुधीर मिश्रा सुनील दुबे रूपेश मिश्रा सुरज शर्मा गुलशन वर्मा वीणा साहु सीमा मल लवली अरोरा, गुरुभेज सिंह, मनमीत सिंह, रंजीत अरोरा, गुरुचरण सिंह, गुरुभेज सिंह टोनी, नीकू सलूजा, सचिन मोनू सलूजा जसकरण सिंह राणा नरेन्द्रर सिंह बाली देवेन्द्र सचदेव राजा टूटेजा कंन्हैया सेठी विक्की सलूजा सहित बधाई दी

More Stories
भाटापारा वीडियो फोटो संघ की बैठक संपन्न, 07 अगस्त को होगा Nikon कैमरा वर्कशॉप
भाटापारा: सेम्हराडीह के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, शिवरतन शर्मा ने दिलाई सदस्यता
माता देवालय मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया माता जुड़वास पर्व, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रही भीड़।