July 30, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

भाटापारा: सेम्हराडीह के युवाओं ने थामा भाजपा का दामन, शिवरतन शर्मा ने दिलाई सदस्यता

डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेम्हराडीह के युवाओं ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.।

किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष आशीष टोडर एवं स्थानीय युवा नेता संदीप वर्मा के नेतृत्व में उपसरपंच अमरनाथ वर्मा,
पंच दुकालू यादव, पूर्व उप सरपंच लेखराम ध्रुव, शैलेंद्र यादव, ओमप्रकाश ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, पोषण ध्रुव, विमल कन्नौज, किशन कन्नौज, विक्रम वर्मा, राकेश यादव, राजू पाल, आशीष यादव ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के निवास कार्यालय पहुंचकर सदस्यता ग्रहण की।

शिवरतन शर्मा ने सभी नव प्रवेशी कार्यकर्ताओं को पार्टी का भगवा गमछा पहनाकर भाजपा परिवार में आत्मीय अभिनंदन किया..।

इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे चहुंमुखी विकास को देखकर आज युवा वर्ग बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा है। महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना, जैसी योजनाओं ने हर वर्ग का विश्वास जीता है। सेम्हराडीह के इन ऊर्जावान युवाओं के आने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

सदस्यता ग्रहण के दौरान शिवरतन शर्मा ने सभी नए सदस्यों से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही.।