


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- नयापारा वार्ड स्थित छोटे माता देवालय दुर्गा मंदिर में हर साल की भांति इस साल भी मतापहुंचनी (जुड़वास) का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर की माताएं और बच्चे तेल ,हल्दी, दाल, चावल एवं नारियल से सजी थालिया लेकर माता देवालय पहुंचे। एवं विधि- विधान और गाजा बाजा के साथ माता शीतला सात फेरे की रस्म पूरी कर सेवा की शुरुआत कराई। इसके बाद मंदिर के पुजारी बैगों द्वारा परंपरा के अनुसार माता की सेवा-अर्जी प्रस्तुत की। पूजा के उपरांत पुजारी ने नीम के पत्तियों से तेल और हल्दी छिड़काव कर ग्रामीणों के सुख समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की। पूर्वजों की परंपरा निभाने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। तथा रावनगी की रस्म भी विधिवत संपन्न हुई।

शीतला मंदिर सेवा समिति के प्रमुख चैतराम जायसवाल द्वारा बताया गया की जुड़वास शहर का सबसे बड़ा पारंपरिक पर्व है जिसमें नई फसल की बोनी, गांव की खुशी और महामारी से रक्षा की कामना की जाती है। उन्होंने कहा कि हल्दी ,तेल और नीम के औषधि गुना के कारण या परंपरा वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। कार्यक्रम में बैग पुजारी बबला बया , किरण यादव, राजाराम यादव, महावीर साव दुखितराम, सनत यादव,दया जैसवाल,बजरंग ध्रुव और बड़ी संख्या में सेवा समिति और शहर वासी उपस्थित रहे।


More Stories
सेवा संकल्प अभियान : ‘आशीर्वाद का दीया’ से भव्य आगाज,जिले भर मे 11 लाख दीप जगमगाये
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने बदली दिव्यांग परस कमार की जिंदगी
सेवा संकल्प अभियान : वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन