


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- राज्य सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने एवं ग्रामीण अंचल की छात्राओं को स्कूल तक सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “सरस्वती सायकल योजना” के तहत बुधवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, देवरी में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने सम्मिलित होकर पात्र छात्राओं को सायकल वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.।

शिक्षा और संस्कार पर दिया जोर
सायकल वितरण के पश्चात शिवरतन शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम अपने जीवन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। यदि उन्हें सही अवसर और संसाधन मिलें तो वे हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
शर्मा ने बच्चों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। कहा कि आप ही कल के भारत के कर्णधार हैं। मेहनत और लगन से पढ़कर अपने माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्र का गौरव बढ़ाएं।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान शिवरतन शर्मा ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं के साथ वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि जिस तरह हम बच्चों को पढ़ा-लिखाकर उनका भविष्य संवारते हैं, उसी तरह एक-एक पौधा लगाकर धरती माँ को भी हरा-भरा बनाना है। पर्यावरण बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।सायकल पाकर छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही थी। विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामवासियों ने शिवरतन शर्मा का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, नरेश साहू, सेवक साहू, विद्यालय के प्राचार्य, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।



More Stories
सेवा संकल्प अभियान : ‘आशीर्वाद का दीया’ से भव्य आगाज,जिले भर मे 11 लाख दीप जगमगाये
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने बदली दिव्यांग परस कमार की जिंदगी
सेवा संकल्प अभियान : वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन