July 22, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

मोपका स्कूल में कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन एवं साइकिल वितरण किये विधायक इन्द्र साव

कम्प्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी का सपना साकार हो रहा – इन्द्र साव

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोपका में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक इन्द्र साव थे l विधायक इन्द्र साव ने विद्यालय के नवनिर्मित अत्याधुनिक कंप्यूटर कक्ष का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। इस डिजिटल पहल के साथ ही उच्चत्तर माध्यमिक शाला की चालीस छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण भी किया।
विधायक इन्द्र साव ने उदबोधन में कहा आधुनिक भारत के निर्माण में तकनीकी शिक्षा के महत्व का दूरगामी सोच रखने वाले कम्प्यूटर क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी का सपना साकार हो रहा है l हमारे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरों की तरह ही हर आधुनिक सुविधा मिलनी चाहिए। यह कंप्यूटर कक्ष हमारे बच्चों को तकनीकी रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाएगा। विधायक इन्द्र साव ने भारत में कंप्यूटर और डिजिटल युग की नींव रखने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी का विशेष रूप से स्मरण किया। उन्होंने कहा, आज हम जिस डिजिटल इंडिया और तकनीकी विकास पर गर्व कर रहे हैं, उसकी शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने की थी। राजीव जी का सपना था कि भारत का हर युवा तकनीक से जुड़े। आज मोपका स्कूल में कंप्यूटर कक्ष की शुरुआत उसी विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। विधायक साव ने स्कूली छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
विधायक श्री साव ने कहा कि दूरी की वजह से किसी भी बेटी की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए। यह साइकिल न केवल उनके स्कूल आने-जाने के सफर को आसान बनाएगी, बल्कि उनके समय की बचत कर उन्हें उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने विधायक इन्द्र साव का इस सौगात के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से चेतन वर्मा सरपंच, कुलदीप वर्मा शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष, कौशलेन्द्र साहू महाविद्यालय विधायक प्रतिनिधि, चन्द्रशेखर चक्रधारी पार्षद, सोनू शर्मा, सोमेन्द्र साहू, अशोक साहू, पुनीत साहू, रमेश नवरंगे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति के सदस्य और गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे l