September 16, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

धुर्राबांधा में तीजा-पोरा पर्व पर जी.के. डांस ग्रुप ने सजाया सांस्कृतिक कार्यक्रम

सुवा गीत, करमा, पंथी एवं छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

धुर्राबांधा/khabar-bhatapara.in:-  ग्राम पंचायत धुर्राबांधा में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा-पोरा पर्व के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी जी.के. डांस ग्रुप धुर्राबांधा के द्वारा 15 सितंबर की रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं परंपराओं की झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं ग्रामीणजनों द्वारा विराजमान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर अशोक मूना गांव के बैगा महाराज, तिहारू, शिवरतन, विद्यानंद, मोहनलाल, राजू गब्बर, पिलाराम, कलेशर, दुखित, पूर्व सरपंच हेमंत कुमार, सरपंच श्रीमती मंजू हेमचंद वर्मा, नंदकिशोर वर्मा, रोहित, रामप्रसाद, हेमलाल सहित पंचगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों एवं कलाकारों ने छत्तीसगढ़ी सुवा गीत, करमा नृत्य, पंथी नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं संस्कृति को मंच पर जीवंत किया।

मंच संचालक प्रमोद वर्मा ने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले पारंपरिक तीजा-पोरा पर्व का उत्साह पूरे छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। वहीं मंच संचालक कन्हैया वर्मा ने तीजा-पोरा पर्व को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में से एक बताते हुए सभी माताओं एवं बहनों को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जी.के. ग्रुप के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर कृपाराम, रोहित, विनोद, सोनू, दुर्गेश, अजय, कामता, नरशीन, फुनेष, धनी, परमेश्वर, राजा, गणराज, राजेन्द्र, गणेश, कार्तिक, मनीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं दाई-दीदी-बहिनी समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।