


छत्तीसगढ़/khabar-bhatapara.in:- रायपुर के कोटा स्थित स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम में दिनांक 12 से 13 सितम्बर तक 2 दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा निर्मित एडहॉक कमेटी के दिशा निर्देश में होगी , प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी गोवा में आयोजित होने वाले वेस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में भाग लेंगे,उक्त प्रतियोगिता का आयोजन अंडर 14 ,अंडर 16 ,अंडर18 , अंडर 20 बालक बालिका वर्ग में आयोजित होगी।भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य एथलेटिक्स संघ के एडहॉक कमेटी के प्रमुख सदस्य श्री मुमताज ( मध्यप्रदेश ) जो वेस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स के चैयरमैन भी है के दिशा निर्देश में उक्त चयन स्पर्धा आयोजित की जा रही है।


More Stories
भाटापारा में आस्था का महाकुंभ 100 से अधिक रामधुन मंडलियों ने नगर को किया राममय,
संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए बलौदा बाजार भाटापारा जिले से 51 खिलाड़ी चयनित हुए
भाटापारा पहुंचे श्री चंद सुंदरानी, सिंधी समाज और चैंबर ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन