September 6, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

भाटापारा में आस्था का महाकुंभ 100 से अधिक रामधुन मंडलियों ने नगर को किया राममय,

विधायक इंद्र साव ने रथ में विराजमान प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:-  धर्म और आस्था की नगरी भाटापारा में रविवार को भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक एकता का अद्भुत नजारा देखने को मिला। वर्षों से अनवरत चली आ रही श्री अखंड रामनाम सप्ताह की परंपरा के समापन अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। नगर की गलियां और प्रमुख मार्ग जय श्रीराम के जयघोष, रामधुन और भजनों से गूंजते रहे। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर मानो राममय हो गया।

दोपहर में श्री अखंड रामनाम मंडप से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा रामसप्ताह चौक से होते हुए सदर बाजार, महासती मार्ग, हटरी बाजार सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरी तथा देर रात वापस मंडप स्थल पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भाटापारा के अलावा सिमगा मुंगेली मारो
वा आसपास के ग्रामीण अंचलों सहित विभिन्न जिलों से पहुंची 100 से अधिक भजन एवं रामधुन मंडलियां शामिल हुईं।

विधायक इंद्र साव ने की प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना

शोभायात्रा के दौरान जब रामधुन मंडलियों से सजा रथ कांग्रेस मंडप के समीप पहुंचा, तब भाटापारा विधायक इंद्र साव ने रथ में विराजमान प्रभु श्रीराम की विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इस दौरान कांग्रेस के स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

विधायक इंद्र साव के साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रामधुन में शामिल मंडलियों एवं रामभक्तों का स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष और रामनाम की धुन से गूंज उठा। कांग्रेस मंडप पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए धार्मिक आयोजन के प्रति अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

विधायक इंद्र साव ने कहा कि
शोभायात्रा को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा भी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बावजूद शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 88 वर्षों से चली आ रही अखंड रामनाम सप्ताह की यह परंपरा भाटापारा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। हर वर्ष होने वाली यह शोभायात्रा न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनती है, बल्कि नगर की सामाजिक एकता और सामूहिक सहभागिता की मिसाल भी प्रस्तुत करती है। इस अवसर पर ईश्वर सिंह ठाकुर, रमेश यदु, सतीश अग्रवाल, सुशील शर्मा, आलोक मिश्रा, बसंत भृगु, सुनील साहू, कुलदीप सलूजा, कुबेर यदु, अरुण यादव, सुकृत साहू, सुधेराम वर्मा, घनाराम साहू, सीरिज जांगड़े, गौरी भृगु, चंद्रशेखर चक्रधारी, नरेंद्र यदु, पप्पू साहू, त्रिलोक सलूजा, देवनारायण बांधे, संजय केशरवानी, रामरतन डांडेकर, बिमलेश्वरी ध्रुव, भरत वर्मा, सुंदर साहू, मानधाता साहू, मदन ठाकुर, शेषनारायण यदु, दाउ संतोष अग्रवाल, उदय साहू, हीरमत बाई साहू, पूर्णिमा श्रीवास, दानी भाट, कृष्णा टंडन, रानू चौहान, जीत्तु शर्मा, वैभव केशरवानी, मुकेश हेंवार, सत्यजीत शेंडे, कृष्णा केशरवानी सहित कांग्रेस नेता व कार्यकता उपस्थित रहे।