September 6, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए बलौदा बाजार भाटापारा जिले से 51 खिलाड़ी चयनित हुए

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर रोड भाटापारा में जिला स्तरीय खेलों का आयोजन हुआ जहां कराते खेल में जिला स्तरीय खेलने के लिए बलौदा बाजार जिला के पांच विकास खंड बलौदा बाजार, भाटापारा, सिमगा, पलारी, कसडोल के विभिन्न स्कूलों से कक्षा 6वीं से 12वीं तक के 210 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। आयोजित प्रतिस्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर 51 खिलाड़ी चयनित हुए 8 सितंबर को बसना महासमुंद में होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में बलौदा बाजार जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उक्त प्रतिस्पर्धा मैं अतिथि के रूप में जिला करते सॉन्ग संयोजक अरुण छाबड़ा दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभ आरंभ किया विकासखंड वरिष्ठ खेल शिक्षक आलोक गुप्ता एवं योगेश कटलिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए जिले के व्यायाम शिक्षकों के साथ-साथ जिला कराटे संघ महासचिव ऋषभ सिंह चौहान और उनकी सदस्य गण का कार्यक्रम को संपन्न बनाने के लिए विशेष योगदान रहा चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी जिला बलौदा बाजार भाटापारा के सचिन नेमीचंद साहू, कोषाध्यक्ष योगेश कुर्रे, सह सचिव, हर्ष देवांगन, धनंजय पांडे, महेश राजपूत, ,भानु देवांगन, मोहन वर्मा गुलाबचंद साहू, , प्रवीण मोहले, हेमलता साहू,दिनेश साहू ,,किरण साहू, सुधीर साहू , नीलम साहू , का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्कूल विभाग, जिला कराते संघ और चैंपियन मार्शल आर्ट एकेडमी जिला बलौदा बाजार भाटापारा के नेतृत्व में प्रतिस्पर्धा सफलता के साथ संपन्न हुई।
उक्त प्रतिस्पर्धा के दौरान विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी योगेश कटारिया बलौदा बाजार विकासखंड से यास्मीन अफ़रोश, दिनेश साहू, किरण साहू,पलारी विकासखंड , राजेश मंडली ,योगिता गुरुर, संजय बंजारे, सोहेला विकासखंड से राकेश वर्मा भाटापारा व्यायाम शिक्षक मे ,तरुण सेन, चंद्रकांत बांगड़े , शिवांशु जायसवाल , श्वेता मिश्रा, गोदावरी पंसारी,एवं अन्य विकासखंड के खेल प्रशिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे।