September 5, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

भाटापारा पहुंचे श्री चंद सुंदरानी, सिंधी समाज और चैंबर ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि का दायित्व मिलने के बाद पहली बार भाटापारा आगमन, राम राम सप्ताह कार्यक्रम में हुए शामिल

भाटापारा। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के संरक्षक एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि श्री चंद सुंदरानी के भाटापारा आगमन पर सेंट्रल सिंधी पंचायत, पूज्य विरादरी पंचायत एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स भाटापारा द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। श्री सुंदरानी अपने भाटापारा प्रवास के दौरान राम राम सप्ताह के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रतिनिधि का दायित्व मिलने के बाद श्री चंद सुंदरानी का भाटापारा में यह पहला आगमन था। इसे लेकर सिंधी समाज एवं व्यापारिक वर्ग में विशेष उत्साह देखने को मिला। सिटी सेंटर मॉल परिसर में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में समाजजनों एवं व्यापारियों ने पुष्पमाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

रायपुर से पहुंचे अतिथि भी रहे मौजूद

श्री चंद सुंदरानी के साथ रायपुर से अमर गिदवानी, जितेंद्र बदवानी, राजेश गुरनानी, रमेश मंधान, हरिराम तलरेजा, सुदेश मध्यान, प्रेम सोनी, संजय मंधान एवं विजय इसरानी सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

वहीं भाटापारा चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से चंद छाबड़िया, प्रहलाद लचवानी, गुरमुख गंजवानी, अमरजीत सिंह सलूजा, लक्ष्मी नारायण सोनी, योगेंद्र यदु, सौरभ आनंद, बलवंत सिंह सलूजा एवं प्रेम सेठी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

सिंधी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य भी हुए शामिल

सेंट्रल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष अनिल गिदवानी के नेतृत्व में राकेश इदवानी, सच्चानंद ताधवानी, विकी ताधवानी, गिरीश सचदेव सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए।

अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा—एकजुटता ही समाज की ताकत

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह सलूजा ने कहा कि श्री चंद सुंदरानी का भाटापारा आगमन समाज एवं व्यापारिक जगत के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनके स्वागत के लिए सिटी सेंटर मॉल परिसर में विशेष व्यवस्था की गई थी।

उन्होंने कहा कि सिंधी समाज एवं व्यापारी समुदाय की एकजुटता और आपसी समन्वय ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, संगठन और व्यापारिक एकता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्री चंद सुंदरानी का पुष्पमाला एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत कर आत्मीय अभिनंदन किया गया। उनके भाटापारा आगमन को लेकर समाजजनों एवं व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।