September 17, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

बलौदाबाजार में एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

बलौदाबाजार/khabar-bhatapara.in:-  राष्ट्रीय खेल दिवस में विविध खेल आयोजन, मेजर ध्यानचंद को किया याद।।। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में जिला ओलंपिक संघ बलोदा बाजार और क्रीडा भारतीय के संयुक्त तत्वाधान में खेल सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से जिले के विभिन्न जगहों पर विविध खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी मे एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन बलौदाबाजार में किया गया ।आयोजन में सबसे पहले हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन एवं योगदान को याद करते हुए, उनके तस्वीर की पूजा अर्चना कर खेल प्रारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी खिलाड़ियों, कोच एवं अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को आगे बढ़ाना है। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला ओलंपिक संघ बलोदा बाजार के सचिव आदित्य सिंह ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, केवल उसे उचित मंच देने की आवश्यकता है। इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने मे बलौदा बाजार पुलिस में पदस्थ आरक्षक एथलेटिक्स कोच पुरषोत्तम बंजारे , एवम विरिष्ठ खिलाड़ी दिलहरन पटेल ने सहयोग किया , उक्त प्रतियोगिता में जिले के 110 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।