September 17, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम वेयर हॉउस का किया गया निरीक्षण

बलौदाबाजार/khabar-bhatapara.in:-  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बुधवार को राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने ईव्हीएम क़क्ष की साफ- सफाई एवं एंटीटर्माईट उपचार हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर करने के उपरांत वेयर हॉउस के 5 कक्षों में रखे गए ईव्हीएम का बारी -बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान साफ -सफाई एवं सीपेज़ की समस्या दूर करने के निर्देश अधिकारियो को दिये गए। इसके पश्चात् सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम में सीसीटीवी कैमरो के फीड एवं टाइमिंग का भी अवलोकन किया गया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव राय, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी निशा नेताम मड़ावी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी से लखेश साहू, भारतीय जनता पार्टी से नरेश केसरवानी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी से सुशील बंजारे मौजूद थे।