September 19, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, महिलाओं सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत में इंडियन रेडक्रास सोसायटी ब्लड बैंक जिला हासपीटल विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समाजसेवी अरूण छाबड़ा बंटी शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपना रक्तदान किया। शिविर की विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया और मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती श्यामा पटेल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र माहेश्वरी, डाक्टर अशोक वर्मा,विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी तथा समस्त जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया
तथा अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि रक्तदान एक महान
सामाजिक सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में रक्तदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। महिलाओं, युवाओं, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सामूहिक सहभागिता ने शिविर को सफल एवं प्रेरणादायी बनाया। सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र माहेश्वरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना है। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।