


भाटापारा/khabar-Bhatapara.in:- बलौदाबाजार भाटापारा जिले के 11 ताईक्वांडो खिलाड़ी रायगढ़ में 26 से 28 सितम्बर तक छत्तीसगढ़ ताईक्वांडो एसोसिएशन एवम रायगढ़ जिले ताईक्वांडो संघ के संयुक्त तत्वाधान में रायगढ़ में आयोजित होने वाली 22 वी जूनियर , सीनियर एवं 9 वी कैडेट ताईक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेंगे चयनित खिलाड़ियों में धरानी साहू
नेहा निषाद ,सानिया निषाद ,
आंचल निषाद ,सुमन ध्रुव ,
निखिल साहू ,मेहविश मिज़बा, पुष्पेंद्र ,आदित्य शर्मा ,एश साव ,वंश थारानी है वही रेफरी के रूप में जिले के अखिलेश कैवर्त्य एवम रजनी लहरे होंगे कोच दिनेश साहू है। चयनित खिलाड़ियों को जिला ओलम्पिक संघ के सचिव आदित्य सिंह, यास्मीन अफरोज व्यायाम शिक्षक ने शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More Stories
राज्य स्तरीय वॉलीबॉल स्पर्धा में साक्षी व करिश्मा का चयन
भाटापारा-सिमगा को शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर मिली सौगात
डिजिटल लेन-देन का वित्तीय भार सीधे व्यापारियों पर डालना अनुचित : अमरजीत सिंह सलूजा