


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल स्पर्धा में सिमगा ब्लॉक के शासकीय उ, मा, विद्यालय नवापारा की साक्षी वर्मा और करिश्मा पाल का चयन होने से वॉलीबॉल प्रेमियों में हर्ष का वातावरण है। इस बारे में विद्यालय के व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र पटेल ने बताया कि 28 से 30 सितंबर तक रायगढ़ में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित है, जहां जूनियर वर्ग के सभी संभागों से बालक और बालिकाओं की टीम शामिल होंगे, जिसमें रायपुर संभाग का ये दोनों खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे। विदित है कि विगत तीन सालों से नवापारा विद्यालय से विभिन्न खेल विधाओं में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी लगातार निकल रहे हैं । इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बलौदा बाजार जिला ओलंपिक संघ के सचिव आदित्य सिंह ने कहा कि फुटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स आदि खेलो का निरंतर अभ्यास चलता है। जिसके कारण गांव में साल भर,खेल का बेहतरीन वातावरण बना रहता है,साथ ही क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों का काफी सहयोग भी रहता है, अब नवापारा खेल गांव बनते जा रहा है। इस उपलब्धि के लिए सिमगा जनपद अध्यक्ष दौलतपाल,सरपंच डोमार सिंह मारकंडे, पूर्व सरपंच भुवनेश्वर वर्मा, उप सरपंच लोकनाथ वर्मा, शिक्षक उत्तम कुमार साहू, सत्येंद्र कुमार चौबे, पार्षद सचिन जैन व समस्त ग्राम वासियों ने शुभकामनाएं दी है।

More Stories
जिले के 11 ताईक्वांडो खिलाड़ी स्टेट चैम्पियनशिप में लेंगे भाग
भाटापारा-सिमगा को शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर मिली सौगात
डिजिटल लेन-देन का वित्तीय भार सीधे व्यापारियों पर डालना अनुचित : अमरजीत सिंह सलूजा