


10 ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक भवन, 65 लाख स्वीकृत
भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार में विकास की रफ्तार अब गांव-गांव तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में विधानसभा के भाटापारा-सिमगा के लिए बड़ी सौगात मिली है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना 2026-27 के तहत भाटापारा और सिमगा विकासखंड के 10 ग्राम पंचायतों में नवीन सामुदायिक भवनों के निर्माण को प्रशासकीय स्वीकृति मिलि है।
विदित हो कि गांव में कोई भी सामाजिक, धार्मिक या शासकीय कार्यक्रम होने पर ग्रामीणों को खुले में या किसी के निजी परिसर में कार्यक्रम करना पड़ता था। विशेषकर बरसात और तेज धूप में काफी परेशानी होती थी। शिवरतन शर्मा ने जनसंपर्क के दौरान इस समस्या को गंभीरता से सुना और इसे अपनी प्राथमिकता में लेते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राशि स्वीकृत कर दी गई।
65 लाख की लागत से 10 गांव में बनेंगे सामुदायिक भवन
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक सामुदायिक भवन के लिए 6.50 लाख रुपये की कुल 65 लाख रुपये राशि स्वीकृत की गई है।

भाटापारा विकासखंड के 4 गांव शामिल
धुर्राबांधा में पाल पारा में सामुदायिक भवन, खम्हरिया में यादव पारा में सामुदायिक भवन, राजपुर में महामाया पारा में सामुदायिक भवन और खोखली में आदिवासी पारा में सामुदायिक भवन की सौगात मिली है।
वही सिमगा विकासखंड के 6 गांव शामिल जिसमे मोटियारीडीह में दुर्गा पारा में, पौसरी में, खैरघट में शीतला पारा में, तरपोंगा में निषाद पारा में, डोंगरिया में और मनोहरा में नवीन सामुदायिक भवन का निर्माण होगा।
उक्त स्वीकृति की खबर से गांवों में खुशी है। ग्रामीणों ने शिवरतन शर्मा के प्रतियोगिता आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिवरतन शर्मा विधायक नहीं होने के बावजूद भी हमारे बीच आते हैं, हमारी समस्याएं सुनते हैं और उसे पूरा कराते हैं। यही कारण है कि आज भी पूरा क्षेत्र उन्हें अपना नेता मानता है।
विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं शिवरतन शर्मा
इस अवसर पर शिवरतन शर्मा ने कहा कि मेरे लिए विकास का अर्थ केवल शहरों में विकास करना नहीं है, बल्कि शहर के साथ साथ गांव के अंतिम व्यक्ति, अंतिम पारा और अंतिम मोहल्ले तक मूलभूत सुविधा पहुंचाना है। सामुदायिक भवन केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं है, यह हमारे गांव की संस्कृति, सामाजिक एकता और सुख-दुख के साझा केंद्र होते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भाटापारा-सिमगा के हर गांव का विकास ही मेरा संकल्प है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार गांव, गरीब और किसान के उत्थान के लिए समर्पित है। इन भवनों के निर्माण से गांव में सामाजिक समरसता और मजबूत होगी। आने वाले दिनों में क्षेत्र की अन्य मांगों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।
इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पंचायत मंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रतियोगिता शिवरतन शर्मा ने आभार व्यक्त किया…

More Stories
डिजिटल लेन-देन का वित्तीय भार सीधे व्यापारियों पर डालना अनुचित : अमरजीत सिंह सलूजा
राष्ट्रीय खेल दिवस पर ताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन
51 यूनिट रक्त का हुआ संग्रहण, महिलाओं सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर की सहभागिता