


भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- नगर में गुरुवार सुबह का नजारा बेहद ऊर्जावान रहा। भारत माता सैनिक फिजिकल अकादमी, भाटापारा द्वारा आयोजित मिनी मैराथन प्रतियोगिता में सैकड़ों युवाओं, स्कूली बच्चों एवं बच्चियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पूरे नगर में फिटनेस और देशभक्ति का संदेश गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा सम्मिलित हुए। शिवरतन शर्मा ने सभी धावकों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया, उनका हौसला बढ़ाया और प्रतियोगिता की सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं.।
मैराथन के रोमांचक समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में शिवरतन शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई दी तथा इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे एवं बच्ची को उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतर स्वास्थ्य और सफल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में शिवरतन शर्मा ने कहा कि,यह केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि अनुशासन, देशभक्ति और फिटनेस के संकल्प की दौड़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया – हिट इंडिया के मंत्र को आज भाटापारा के युवाओं ने चरितार्थ कर दिया है।

शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि युवाओं एवं नागरिकों में स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में ऐसे आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जब हमारा युवा फिट रहेगा, अनुशासित रहेगा, तभी हमारा भाटापारा, हमारा छत्तीसगढ़ और हमारा भारत विकसित और सशक्त बनेगा।
शर्मा ने कहा कि भारत माता सैनिक फिजिकल अकादमी जिस प्रकार युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार कर रही है, वह प्रशंसनीय है। यह अकादमी न सिर्फ फिजिकल ट्रेनिंग दे रही है, बल्कि युवाओं में राष्ट्र सेवा का जज्बा भी पैदा कर रही है।
अंत में इस सफल, शानदार एवं प्रेरणादायक आयोजन के लिए शिवरतन शर्मा ने भारत माता सैनिक फिजिकल अकादमी के संचालक मंडल, समस्त प्रशिक्षकों, सहयोगियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी नागरिकों को बधाई दी..



More Stories
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का शिवरतन शर्मा ने किया निरीक्षण, प्रभावित परिवारों से मिले, राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.
जिले के 11 ताईक्वांडो खिलाड़ी स्टेट चैम्पियनशिप में लेंगे भाग
राज्य स्तरीय वॉलीबॉल स्पर्धा में साक्षी व करिश्मा का चयन