


मुकुट पूजा और शब्दभेदी बाण और पुत्रधर्म नाटक से होगा रामलीला का शुभारंभ
छत्तीसगढ़ की है सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक रामलीला है आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा

भाटापारा :- भाटापारा नगर की ऐतिहासिक और 106 वर्ष प्राचीन आदर्श रामलीला नाटक मंडली द्वारा इस वर्ष 107वें वर्ष के रामलीला मंचन को तैयार है । रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रकाशचंद शर्मा एवं सचिव कोमल शर्मा जो कि पात्रो के अभिनय की रिहर्सल कराने के लिए विगत तीन माह से मेहनत कर रहे है, उन्होंने बताया कि वर्ष 1920 में स्थापित यह रामलीला छत्तीसगढ़ की सबसे प्राचीन रामलीलाओं में से एक है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ निभाई जा रही है। इस वर्ष रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर रविवार को सायं 7:30 बजे से रामलीला मैदान में होगा। समिति के वरिष्ठ सदस्य देवनारायण शर्मा एवं हेमंत मल ने बताया कि इस बार मंच, प्रकाश व्यवस्था और पोशाकों को विशेष रूप से आकर्षक बनाया गया है। लगभग 80 से अधिक स्थानीय कलाकार एवं प्रबंधन कई दिनों से अभ्यास व व्यवस्था करने में लगी हैं। 11 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में श्रवण-प्रसंग, नारद मोह, धनुष यज्ञ, सीता हरण, बालीबध, लंकादाहन, अंगद रावण संवाद, कुंभकर्ण वध,देवीलीला अहिरावण वध, की लीला प्रस्तुत की जाएगी हैं।
सूर्यकांत शुक्ला जी एवं संदीप मल, शिवनारायण गुप्ता जो कि कलाकारो को तैयार करने के लिए जाने जाते है इन्होंने बताया की इसबार नई-नई पोशाकों के साथ नए अस्त्र शस्त्र एवं रंग रोगन के समान मंडली के द्वारा लाए गए है जो की आकर्षण का केंद्र होंगे। समिति के उपाध्यक्ष जगदीश वैष्णव ने बताया की सारे कलाकार आने वाले मंचन के लिए रोमांचित एवं उत्साहित हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को तैयार हैं । रामलीला मंचन का लाइव सीधा प्रसारण खबर भाटापारा के यूट्यूब पर होगा।



More Stories
युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद : शिवरतन शर्मा
नई सोच और सकारात्मक दिशा देने में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की अहम भूमिका : इंद्र साव एवं शिवरतन शर्मा
मिनी मैराथन प्रतियोगिता में भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित