October 7, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति को दिशा दे रही है विद्यार्थी परिषद : शिवरतन शर्मा

भाटापारा/khabar-bhatapara.in:- नगर के महेश्वरी भवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दो दिवसीय प्रांत कार्यकारी परिषद बैठक के अंतर्गत आयोजित समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता शिवरतन शर्मा सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है। भारत विश्व का सबसे युवा देश है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारी परिषद की बैठक न केवल युवाओं की ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति को दिशा देने का कार्य कर रही है, बल्कि यह नक्सलवाद, स्वदेशी शिक्षा, आंतरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चिंतन का मंच भी बन रही है।


शिवरतन शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और यह बड़े हर्ष का विषय है कि इस दो दिवसीय प्रांत परिषद बैठक का आयोजन भाटापारा की धरती पर हो रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थी परिषद ने अनेक बार राष्ट्र सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह बैठक परिषद की ध्येय यात्रा को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी।
शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार भी युवाओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए संकल्पित है। विभिन्न योजनाओं और प्रकल्पों के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर महंत रामस्वरूप दास, अश्वनी शर्मा, आनंद यादव, अविनाश शर्मा, टिक्कू नायडू, बिहारी अग्रवाल, राजा जायसवाल, आशीष पुरोहित, मनिंदर गुम्बर, नंद किशोर वैष्णव, मृदुल मुंधडा सहित परिषद के पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Read the main news