November 26, 2026

KHABAR BHATAPARA

सबसे तेज़ – सबसे आगे

जीएनए कॉलेज ने कराया राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम जागरूकता कार्यक्रम


भाटापारा :- शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा छत्तीसगढ़ के परिसर में राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप योजना के तहत महाविद्यालय में ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर ए आर सी जेम्स के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में श्री सोनू उके उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम व योजना का उद्देश्य समस्त छात्र-छात्राओं को अप्रेंटिस प्रोग्राम से अवगत कराना एवं उद्यमिता हेतु कौशल बढ़ाने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण की अवधि के दौरान छात्र-छात्राओं को स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा इस कार्यक्रम को करने में महाविद्यालय की कौशल विकास समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिसमें समन्वयक के रूप में मनीष कुमार सरवैया सहायक प्राध्यापक वाणिज्य विभाग उपस्थित रहे। इसके साथ सदस्य के रूप में डॉक्टर विकास गुलहरे एवं आइक्यूएसी की समन्वयक डॉ शशि किरण कुजूर भी उपस्थिति रही। मंच का संचालन डॉ विकास गुलहरे के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सहयोग के रूप में पीजीडीसीए विभाग के सहायक प्राध्यापक वैभव गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उपरोक्त कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे और लाभान्वित हुए।